लगातार 7 रातों तक सोने से पहले चेहरे पर लगाये इसे, आ जाएगा इतना ग्लो की सब पूछने लगेंगे

दिन में बिजी रहते हुए स्किन की देखभाल करना बहुत ही मुश्किल है। इसलिए रात में सोने से पहले कुछ चीजें चेहरे पर लगा सकते हैं। इन चीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स फेयरनेस को बढ़ाते हैं। लगातार 7 रातों तक इन्हें चेहरे पर लगाने से ग्लो बढ़ता है। आइए जाने ऐसी 9 चीजें के बारे में जिन्हें रात को फेस पर लगाने से स्किन का ग्लो बढ़ सकता है।

लगातार 7 रातों तक सोने से पहले चेहरे पर लगाये इसे, आ जाएगा इतना ग्लो की सब पूछने लगेंगेइन 9 चीजों को लगाने से इस तरह बढ़ेगी ब्यूटी :

कच्चा दूध : इससे डेड स्किन निकल जाती है। स्किन का ग्लो बढ़ता है। स्किन को टाइट रखने के लिए कच्चा दूध लगाएं। यह रिंकल्स से बचाता है।

एलोवेरा जूस : इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाने से फेयरनेस बढ़ती है। चेहरे की ड्राइनेस दूर होती है। यह हर मौसम में स्किन के लिए फायदेमंद है।

गुलाब जल : चेहरे पर गुलाब जल लगाने से स्किन की सॉफ्टनेस बढ़ती है। जिन लोगों की स्किन रफ है उन्हें मलाई में गुलाब जल मिलाकर लगाने से भी फायदा होगा।

आलू का रस : इस से रंग गोरा होता है। चेहरे की चमक बढ़ती है। अगर समय कम हो तो आलू की स्लाइड का यूज भी कर सकते हैं।

शहद : शहद में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। चेहरे की फेयरनेस बढ़ती है। चाहे तो बेसन में शहद मिलाकर यूज़ करने से स्किन हल्दी रहती है।

नारियल तेल : चेहरे पर इसकी इसकी मालिश करने से रिंकल्स दूर होते हैं। स्किन की सॉफ्टनेस बढ़ाने के लिए नारियल का तेल बेहद फायदेमंद है। आंखों के नीचे काले घेरों पर नारियल के तेल की मालिश करने से काले घेरे खत्म हो जाते हैं।

ग्रीन टी : इसे कॉटन से चेहरे पर लगाएं कुछ देर बाद धो लें। इससे स्किन का ग्लो बढ़ता है। ग्रीन टी बैग्स का यूज़ बालों को हेल्दी रखने के लिए भी कर सकते हैं।

बेसन : बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से ब्लैकहेड्स निकल जाते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन की चमक दोगुनी हो जाती है।

खीरे का रस : इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से रिंकल्स से बचाव होता है। स्किन सॉफ्ट होती है। इसे एलोवेरा जूस में मिक्स करके लगाना भी फायदेमंद है।

Back to top button