राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में लखनऊ KV ने लहराया परचम

लखनऊ : उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी में आयोजित 49वी केन्द्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग की टीम ने जोरदार प्रदर्शन कर अपना परचम लहराया। लखनऊ संभाग की बालक 14 वर्ष की टीम ने रजत पदक और बालक 17 वर्ष की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही व्यक्तिगत प्रतियोगिता में बालक 19 वर्ष में स्वर्ण एवं कांस्य पदक तथा 14 वर्ष में रजत पदक प्राप्त किया । बालिका वर्ग में 19 वर्ष की टीम को भी रजत पदक प्राप्त हुआ और 19 वर्ष की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।

योग शिक्षक संजीव त्रिवेदी ने बताया कि तीन महीने तक कठिन योगाभ्यास कर केंद्रीय विद्यालय दिलकुशा कैंट, 7वीं की छात्रा शुभी सिंह ने राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में पहुँच कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। हालाँकि लखनऊ रीजन के सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। योग शिक्षक संजीव त्रिवेदी एवं नवनीत कुमार पांडेय एवं दीपिका त्रिपाठी ने इनको कोचिंग प्रदान किया।

Back to top button