राजस्थान निकाय चुनाव 2019 कांग्रेस 961, भाजपा 737 सीटों पर जीती

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 961, भाजपा ने 737 और 386 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं।

अभी तक की सूचना के अनुसार, 49 में से 30 निकायों में कांग्रेस, 13 में भाजपा और छह में निर्दलीयों को बढ़त मिली है। पिलानी में तो 35 में से 31 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं।

भरतपुर नगर निगम में तो निर्दलीयों के पास भाजपा और कांग्रेस से ज्यादा सीटें हैं। कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। इस बीच, उदयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है।

16 नवंबर को हुए 49 नगरीय निकाय के चुनाव की मतगणना में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। 2105 वार्डों के लिए चुनाव हुआ था। अभी तक घोषित परिणामों में 961 सीटों पर कांग्रेस, 737 सीटों पर भाजपा, 12 सीटों पर बसपा, दो सीटों पर सीपीएम ने जीत दर्ज की है।

अभी तक आए परिणामों में पुष्कर और ब्यावर में भाजपा को बहुमत मिला है, वहीं कोटा कैथून और सांगोद में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है। उदयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा जीत गई है। और बीकानेर में भाजपा को और भरतपुर में कांग्रेस आगे दिख रही है। परिणाम लगातार आ रहे हैं और माना जा रहा है शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। आज पार्षद पदों की मतगणना के बाद 26 नवंबर को निकाय अध्यक्षों का चुनाव होगा और निर्वाचित पार्षद निकाय अध्यक्ष चुनेंगे, वहीं 27 नवंबर को उपाध्यक्षों का चुनाव होगा। परिणम घोषित होने के साथ ही कांग्रेस और भाजपा ने अपने विजयी प्रत्याशियों की घेराबंदी शुरू कर दी है, ताकि निकाय अध्यक्ष के चुनाव तक किसी तरह का दल बदल या क्राॅस वोटिंग की संभावना न रहे।

सीएम अशोक गहलोत बोले, हम लोग काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

इस बीच, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा है कि उम्मीद और अपेक्षा के अनुकूल ही निकाय चुनाव में परिणाम आते दिख रहे हैं। यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि सरकार जिस रूप में परफॉर्म कर रही है उसी रूप में जनता ने मैंडेट दिया है। मैं जनता को कहना चाहूंगा कि आप निश्चिंत रहें, हम लोग काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

गहलोत के मुताबिक, आज आए निकाय चुनाव के नतीजे सुखद हैं। जिला परिषद उपचुनाव, पंचायती राज उपचुनाव एवं विधानसभा (मण्डावा, खींवसर) उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को अपना समर्थन देकर संवेदनशील, जवाबदेह एवं पारदर्शी शासन और गुड गवर्नेंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

जानें, कौन कहा से जीता

सिरोही जिले के नगरपरिषद चुनाव का परिणाम

सिरोही नगर परिषद

कुल सीट – 35

कांग्रेस – 22 जीती

भाजपा- 9 जीती

निर्दलीय – 1 जीती

माउंट आबू नगरपालिका

कुल सीट – 25

कांग्रेस – 18 जीती

भाजपा – 6 जीती

निर्दलीय – 1 जीती

पिंडवाड़ा नगर पालिका चुनाव

कुल सीट- 25

भाजपा – 13 जीती

कांग्रेस – 8 जीती

निर्दलीय 4 जीती

शिवंगज नगर पालिका चुनाव

कुल सीट – 35

कांग्रेस – 15 जीती

भाजपा – 13 जीती

निर्दलीय – 7

बालोतरा

बालोतरा (बाड़मेर) बालोतरा नगरपरिषद पर भाजपा ने जीत की हासिल,

45 वार्डों में से 25 वार्डों पर जमाया कब्जा,

कांग्रेस 16 वार्डों तक सिमटी,

4 निर्दलीयों ने भी भी जीत की हासिल,

भादपा खेमे में खुशी की लहर,

कांग्रेस कार्यकर्ताओ में छाई मायूसी।

सुमेरपुर पाली

सुमेरपुर नगर पालिका चुनाव परिणाम घोषित

सुमेरपुर में भाजपा का बोर्ड बनना तय

वार्ड में भाजपा के 18 , कांग्रेस के 9 व निर्दलीय 8 उम्मीदवारों ने मारी बाजी

सुमेरपुर नगर पालिका में चौथी बार बनेगा भाजपा का बोर्ड

जैसलमेर : नगर परिषद के सभी वार्ड 45 के रिजल्ट घोषित

45 में से कांग्रेस ने 21, बीजेपी ने 20 तो 4 पर निर्दलीय ने मारी बाजी।

दोनों ही पार्टियों के बराबरी पर होने से निर्दलीय प्रत्याशियों की बढ़ेगी महता।

दोनों ही पार्टियों ने की विजेताओं की बाड़े बंदी।

पार्टी के अंदरूनी मतभेदों के चलते कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का भय।

फलोदी से परिणाम

वार्ड 1 कांग्रेस हीना

वार्ड 2 निर्दलीय अरुण कुमार

वार्ड 3 से कांग्रेस सलीम नागोरी

वार्ड 4 कांग्रेस रेहाना बाली विजय

वार्ड 5 कांग्रेस उर्मिला थानवी

वार्ड 6 कांग्रेस प्रदीप भार्गव

वार्ड 7 से कांग्रेस रामी देवी

वार्ड 8 कांग्रेस पन्नालाल व्यास

वार्ड 9 से कांग्रेस अशोक

वार्ड 10 बीजेपी मुकेश

वार्ड नंबर 11 कांग्रेस रिंकिता जैन

वार्ड नंबर 12 बीजेपी यशपाल

वार्ड नंबर 13 कांग्रेस सत्यनारायण

वार्ड नंबर 14 बीजेपी मनीषा सोनी छंगाणी ( निर्विरोध)

वार्ड नंबर 15 कांग्रेस उर्मिला

वार्ड नंबर 16 कांग्रेस रेखा

वार्ड नंबर 17 बीजेपी मुरली मनोहर

वार्ड नंबर 18 बीजेपी चतुर्भुज

वार्ड नंबर 19 कांग्रेस दीनदयाल

वार्ड नंबर 20 कांग्रेस लीलाधर

वार्ड नंबर 21 बीजेपी रमेश थानवी

वार्ड नंबर 22 बीजीपी गरिमा जोशी

वार्ड नंबर 23 बीजेपी मंजू

वार्ड नंबर 24 कांग्रेस अनामिका

वार्ड नंबर 25 कांग्रेस ओमप्रकाश

वार्ड नंबर 26 कांग्रेस कांता व्यास

वार्ड नंबर 27 कांग्रेस पन्नालाल

वार्ड नंबर 28 कांग्रेस बिस्मिल्लाह

वार्ड नंबर 29 कांग्रेस बिस्मिल्लाह ( निर्विरोध)

वार्ड नंबर 30 कांग्रेस रखा

वार्ड नंबर 31 कांग्रेस कुंजबिहारी

वार्ड नंबर 32 निर्दलीय नरेंद्र सिंह

वार्ड नंबर 33 कांग्रेस गोपालसिंह

वार्ड नंबर 34 निर्दलीय कैलाश सुथार

वार्ड नंबर 35 कांग्रेस छोटूलाल

वार्ड नंबर 36 कांग्रेस आबिद अली

वार्ड नंबर 37 कांग्रेस मुकेश कुमार

वार्ड नंबर 38 कांग्रेस धीरज व्यास

वार्ड नंबर 39 बीजेपी सुआ देवी

वार्ड नंबर 40 निर्दलीय मुकेश

पाली में फिर भाजपा ने परचम फहराया

पाली नगर परिषद

भाजपा 29 वार्ड

कांग्रेस 21 वार्ड

निर्दलीय 15 वार्ड

चुनाव जीते

Back to top button