रसोई की दीवार पर कभी ना लटकाएं चाकू, आती है कंगाली

इन दिनों बन रहे आधुनिक घरों की रसोई भी उन्हीं की तरह आधुनिक होती है। मतलब कम जगह में सभी सुविधाओं से युक्त रसोई। माॅर्डन रसोई में जरूरत की सभी चीजें मौजूद तो होती है। उनको रखने का तरीका भले भी डिजानर्स को अच्छा लगे। लेकिन वास्तु के अनुसार बिल्कुल गलत होता है। माॅर्डन रसोई में कई चीजे वास्तु के विपरित रख दी जाती है, जिसका प्रभाव जिंदगी पर धीरे- धीरे पड़ने लगता है। घर में रसोई को बनाते समय वास्तु का ध्यान रखें, क्योकि अनजानें में कई बार बड़ी गलतियां कर बैठते हैं।रसोई की दीवार पर कभी ना लटकाएं चाकू, आती है कंगाली

– कम जगह होने के कारण चाकू जैसी अन्य चीज को रसोई की दिवार पर लटका देते हैं। वास्तु के अनुसार इसे अशुभ माना जाता हैं।

-जो बर्तन इस्तेमाल में नहीं आ रहे हैं, उसे रसोई में ना रखें। इसे अशुभ तो माना जाता ही हैं और छोटी रसोई भी ज्यादा भरी लगने लगती हैं।

-अक्सर बचे हुए खाने को रसोई में ढ़ककर रख दिया जाता हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को आज ही सुधार लें। वरना आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

रसोई की दिवार का रंग संफेद करवाएं

-अधिकतर लोग झाडू व पोछे को रसोई के पास ही रख देते हैं। जबकि इन्हें रसोई से दूर ही रखना चाहिए। नहीं तो घर में अन्न की कमीं होने की संभावना रहती हैं। 

. कभी भी रसोई को मेन गेट के सामने ना बनवाएं। वहीं रसोई मे बिजली के उपकरण अधिक ना रखें।

-अगर आपने माइक्रोवेव ओवन को रसोई में ही रखा है तो उसे सही दिशा में ही रखें। ओवन को दक्षिण पश्चिम दिशा में ही रखें। जिसके सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं।

-रसोई को पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर ही बनाना शुभ माना जाता है। ये दोनों दिशा वायु व प्रकाश का संचालन करती हैं।

-रसोई को हमेशा साफ रखें। यहां तक कि कोशिश करें कि रसोई का रंग भी संफेद ही हो, क्योकि इस रंग को स्वच्छता की निशानी माना गया है।

-जब आप रसोई में काम ना रहें होतो रसोई का दरवाजा बंद ही रखें। बिना जरूरत के खुला दरवाजा वास्तु के अनुसार सही नहीं माना गया है।

-टूटे हुए बर्तन और शीशे को रसोई में रखना अशुभ माना गया हैं

Back to top button