रत्नों की दुश्मनी कहीं आप पर न पड़ जाये भारी…

लोग सुख समृद्घि के लिए अनेकों प्रकार के रत्न अपनी अंगुलियों में पहनते हैं। एक अंगुली में हीरा तो उसके पास वाली में पन्ना, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये रत्न भी आपस में दुश्मन होते हैं। इनको एक साथ पहनने पर बनते काम भी बिगड़ जाते हैं।रत्नों की दुश्मनी कहीं आप पर न पड़ जाये भारी...

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कई रत्न ऐसे होते हैं जिनके साथ उनके वर्जित रत्न को पहनने पर नुकसान होता है। इसलिए इन्हें पहनने से पहले इनके प्रभाव के बारे में जानना भी बहुत जरूरी है।

माणिक्य रत्न के साथ कभी भी हीरा, नीलम, गोमेद और लहसुनिया रत्न नहीं पहनना चाहिए। ये चारों ही रत्न माणिक्य के वर्जित रत्न होते हैं।

मोती व्यक्ति की किस्मत को चमका देती है, लेकिन इसके साथ ही दूसरी अंगुली में गोमेद या लहसुनिया रत्न पहनने से किस्मत सो भी सकती है।
मूंगा के साथ कभी पन्ना व नीलम ना पहनें। इन्हें एक साथ पहनना अशुभ फलदायी होता है।

पन्ना के साथ मोती को धारण करना वर्जित माना जाता है। ये एक साथ नकारात्मक असर डालते हैं।

अगर आपने भी पुखराज के साथ पन्ना या मोती में से कोई रत्न धारण कर रखा है तो आपको नुकसान होना निश्चित है।

अक्सर लोग हीरे के साथ मोती पहन लेते हैं, जबकि ये दोनों को एक साथ पहनना अशुभ होता है।

नीलम के साथ माणिक्य, मोती और मूंगा पहनने से बचें। इन्हें एक साथ पहनना दुर्भाग्य को न्योता देने के बराबर है।

गोमेद के साथ कभी भी भूलकर माणिक्य या मोती ना पहनें। ये दोनों ही गोमेद के वर्जित रत्न माने जाते हैं।

लहसुनिया रत्न के साथ माणिक्य या मोती पहनने वाले जल्द ही इसे निकाल दें। ये दोनों रत्न एक साथ पहनने से काम बनने के बजाए बिगड़ जाता है।

Back to top button