ये 9 आयुर्वेदिक नुस्खे हैं बेहद असरदार, यकीन मानिए उतर जाएगा चश्मा

येhomemade-things-for-eyes-560f813f48b11_l (1) नुस्खे हैं बड़े कारगर, इन्हें आजमाकर देखिए न केवल आंखें स्वस्थ रहेंगी बल्कि चश्मा भी उतर जाएगा…ये घरेलू नुस्खे आंखों की
समस्या में रामबाण की तरह काम करते हैं….

सुबह के समय नंगे पैर हरी घास पर चलें व अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें। सोते समय पैर के तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करें। घी की मालिश करना भी फायदेमंद होता है। कनपटी पर गाय के घी की हल्के हाथ से रोजाना कुछ देर मसाज करने पर आंखों की रोशनी बढ़ती है।  ये नुस्खा भी असरदार है। चने के दाने जितनी फिटकरी सेंककर सौ ग्राम गुलाबजल में डाल लें। एक दिन बाद से रोजाना रात को इस गुलाबजल की चार-पांच बूंद आंखों में सोने से पहले डालें। आंवले के पानी से आंखें धोना भी आंखों के लिए लाभकारी रहता है।

 
यह मिश्रण भी बेहद कारगर है। मिश्रण बनाने के लिए बादाम की गिरी, बड़ी सौंफ व मिश्री तीनों को समान मात्रा में मिला लें। रोज एक चम्मच एक गिलास दूध के साथ रात को सोते समय लें। रोज ऐसा करने से जल्द फायदा नजर आएगा। रतौंधी रोग में आराम देता है बेलपत्र। इसके लिए 20 से 50 मिली रस पीएं। इसकी कुछ बूंदें आंखों में भी डालें। आंखों से पानी गिरना, आंखें आना, आंखों की दुर्बलता में बादाम फायदेमंद है। इसके लिए रात को 8 से 10 बादाम पानी में भिगो दें। सुबह पानी में पीसकर खा लें।
 
गन्ने का रस पीएं। नींबू पानी पीएं। इनसे आंखों की ज्योति ठीक रहती है। सुबह बिना कुल्ला किए लार को काजल की तरह आंखों में लगाएं। हल्दी की गांठ को तुअर दाल में उबालकर छाया में सुखा लें। पानी में घिसकर दिन में दो बार काजल की तरह लगाएं। अरण्डी का तेल या शहद आंखों में डाला जा सकता है। ये आंखों के लिए बढिय़ा रहता है। नींबू एवं गुलाबजल मिलाकर आंखों में डालें। काफी फायदा मिलेगा।

 

त्रिफला चूर्ण को रात्रि में पानी में भिगो कर रखें दें। सुबह छानकर उस पानी से आंखें धोएं। आंखों की रोशनी बढ़ेगी। 

 

 

Back to top button