ये हैं दुनिया की सबसे अजीबोगरीब लाइब्रेरी

स्कूल के पुस्तकालय को तो तुमने देखा ही होगा। क्या कहीं ऊंट पर बना पुस्तकालय देखा है? दुनिया भर में कई ऐसे अनूठे पुस्तकालय चलाए जा रहे हैं। आज हम आपको दुनिया की ऐसी ही अजीबोगरीब लाइब्रेरी के बारे में बताएंगे। इनके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे।ये हैं दुनिया की सबसे अजीबोगरीब लाइब्रेरीकेन्या में एक ‘मोबाइल लाइब्रेरी’ है। इसमें ऊंट पर रखे बक्सों में किताबों को लादकर दूर-दराज के क्षेत्रों में पहुंचाया जाता है। लोगों में इस लाइब्रेरी का क्रेज देखने को मिलता है। जब भी यह ऊंट किताबे लिए किसी गांव में पहुंचता है तो इसके आसपास हुजूम जुट जाता है।

नॉर्वे के राज्य होदोलैंड में एक तैरता हुआ पुस्तकालय है। 1959 में समुद्री जहाज पर बना यह पुस्तकालय आसपास के टापुओं पर रहने वाले समुदायों तक किताबों को पहुंचाता है। हर साल सितंबर से अप्रैल में जहाज पर करीब छह हजार किताबों को लादकर इसे जगह-जगह ले जाया जाता है।

इंग्लैंड में कुछ लोगों ने घर के बाहर लगे मेल बॉक्स को ही पुस्तकालय बना दिया है। इनमें वे बच्चों के लिए कुछ किताबें रख देते हैं, जिन्हे वहां से गुजरने वाले बच्चे और बड़े ले जाते हैं और पढ़ने के बाद वापस रख जाते हैं। कोलंबिया में स्कूल शिक्षक सोरिआनो अपने गधे पर किताबें लादकर ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे बच्चों तक पहुंचाने का काम करते हैं।

Back to top button