ये हैं दुनिया का सबसे अनोखा मॉल, इसके अनोखे राज को जानकर हर कोई हैं हैरान…

अक्सर बड़ी-बड़ी कंपनियों या मशहूर दुकानों में सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड को रखा जाता है। लेकिन लंदन के एक मशहूर शॉप में एक अजीबोगरीब चौकीदार को सुरक्षा में तैनात किया गया है, जिसे देखते ही किसी भी इंसान के होश उड़ सकते है। हम किस स्टोर की बात कर रहे है वह लंदन का मशहूर स्टोर हारोड्स है। 

कोबरा करते हैं चौकीदारी:

यह स्टोर काफी पुराना और चर्चित है। साथ ही यहां कई बहुमूल्य वस्तुएं रखी गई हैं। साल 2007 में इस स्टोर में एक बेहद कीमती रत्नों से जड़ी सैंडल लाई गयी थी। इस सैंडल में बहुमूल्य रूबी स्टोन लगे थे। ये इतना बहुमूल्य था कि इसकी सुरक्षा एक चुनौती बन ही गई थी। सूत्रों की माने तो कीमती रत्नों से जड़े उस सैंडल की कीमत करीब 4.70 करोड़ रुपये थी। 

ऐसे में स्टोर के मालिक ने बहुमूल्य सैंडल को बचाने का एक नायाब तरीका निकाला और उसकी सुरक्षा में एक खतरनाक कोबरा सांप को लगा दिया। कहा जाता है कि इसी के चलते वो सैंडल आज तक स्टोर में सुरक्षित है। 

Back to top button