गुनुंग केमुकस नामक सेक्स के इस पहाड़ पर हर 35 दिन के अंतराल के बाद अनुष्ठान होता है जिसमें देश भर से लोग शामिल होने आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इंडोनेशिया विश्व का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है। पुराने जावनिज कैलेंडर के हिसाब से यहां 35 दिन चुने जाते हैं जब रहस्यमय स्थान पर अंधेरा पसरने लगता है। तब पवित्र देवदारू पेड़ के नीचे कैंडल लाइट में चटाई बिछाकर लोग बैठ जाते हैं।
विशाल अंजीर के पेड़ों की जड़ें लटकती रहती हैं। और इसी दौरान यहां अजनबी संग संबंध बनाया जाता है। कहा जाता है कि युवराज पैंगेरन समोद्रो रानी नायी ओंत्रोवुलान के साथ भाग गए थे। ओंत्रोवुलान उनके पिता की पत्नी और सौतेली मां थीं।
ये दोनों गुनुंग केमुकस के पहाड़ पर छिप गए थे। पहाड़ के दो पवित्र दर्रों में से एक में तीर्थयात्रियों का स्नान करना जरूरी होता है। इसके बाद वे किसी अजनबी की तलाश सेक्स के लिए करते हैं। बस तभी से यह रिवाज बन गया और आज तक जारी है।