मेहमानों के आगे सेब का हलवा सर्व कर जीतें उनका दिल

 आपने हलवा तो बहुत तरह का खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी सेब का हलवा चखा है? सेब का हलवा बनाना बहुत ही आसान है और स्वाद में भी यह बहुत अलग है।

 यह भी पढ़े: त्यौहारों के खास मौको पर पर बनाये रॉयल और लजीज राजस्‍थानी गट्टे के पुलाव
मेहमानों के आगे सेब का हलवा सर्व कर जीतें उनका दिल

अगर आपके घर भी मेहमान आने वाले हैं और आप उन्हें डेजर्ट में कुछ स्पेशल सर्व करना चाहते हैं तो सेब का हलवा एक नया विकल्प है।
पड़ेगी इन चीजों की जरूरत-
सेब- 1
खोया- एक-चौथाई कप
चीनी- एक-चौथाई कप

घी- एक-चौथाई कप
इलायची पाउडर- आधा चम्मच
काजू- आधा चम्मच, टूटे हुए
बादाम- आधा चम्मच, कटा हुआ

बनाने की विधि-
– सेब को छिलकर ग्राइंड कर लें।
– मध्यम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें।
– काजू और बादाम को लगभग 30 सेकंड के लिए फ्राई कर लें।
– सेब को इस पेन में डाल दें और आंच कम कर दें।
– 10 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकाते रहें।
– अब इसमें खोया और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
– जब मिश्रण किनारा छोड़ने लगे तो इसमें इलायची पाउडर, काजू और बादाम मिला दें।
– आपका सेब हलवा सर्व करने के लिए तैयार है।
Back to top button