मेकअप के दौरान इस तरह करे ग्लिटर का प्रयोग, देगा आपको अलग लुक

आजकल महिलाओं की सुन्दरता उनके मेकअप से पहचानी जाने लगी है। जिसके चलते हर महिला मेकअप की दीवानी हैं। वर्तमान समय में मेकअप में इतनी नै चीजें आने लगी हैं जो महिलाओं को बिलकुल ही अलग रूप प्रदान करती हैं। जिसमें से एक हैं ग्लिटर का प्रयोग। जिसका इस्तेमाल ज्यादातर किसी शादी-पार्टी के समय तैयार होते समय किया जाता हैं। लेकिन ध्यान रखियेगा ग्लिटर मेकअप तभी अच्छा लगता है जब यह सही से किया गया हों। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं ग्लिटर मेकअप से सम्बंधित जानकारी कि किस तरह से यह आपको खूबसूरत बनाये।मेकअप के दौरान इस तरह करे ग्लिटर का प्रयोग, देगा आपको अलग लुक

ग्लिटर लगाकर नाखूनों को दें आकर्षक लुक :
नेल आर्ट आजकल काफी प्रचलन में हैं। ज्यादातर लड़कियों को अपने नाखूनों को सजाना पसंद होता है। मार्केट में कई तरह के नेल आर्ट उपलब्ध हैं। जिन्हें आप पार्लर जा कर या खुद अपने नाखूनों पर सजा सकती हैं। नाखूनों को आकर्षक दिखाने के लिए आजकल ग्लिटर का काफी प्रयोग किया जाता है। नाखूनों पर ग्लिटर का उपयोग करने के लिए पहले अपने नेल्स में अपने पसंद का नेल पेंट लगाएं। नेल पेंट सूखने के बाद अब दूसरा कोट भी लगाएं। इसके बाद जब नेल पेंट सूख जाए तब ब्रश की मदद से नाखूनों पर ग्लिटर लगाएं। इसके बाद नेल्स पर थोड़ी बहुत आर्ट कर सकते हैं। नाखूनों के सूखने के बाद उन पर शाइनर लगाएं।

कैसे करें आंखों पर ग्लिटर मेकअप :
आंखें हमारे चेहरे पर सबसे अधिक हाइलाइटेड होती हैं। इसलिए आई मेकअप पर खास ध्यान देना चाहिए। आंखों पर ग्लिटर का उपयोग सही तरह से करने के लिए आंखों के इनर कॉर्नर्स पर मैटेलिक शाइन का उपयोग करें। इससे आपकी आंखों को एक ब्राइट लुक मिलेगा। आंखें हमारे चेहरे का सबसे सेंसटिव अंग होती हैं। इसलिए आंखों पर ग्लिटर का इस्तमाल करने के लिए ग्लिटर एप्लिकेटर या टिप का इस्तेमाल करें। पहले पलकों पर हल्के शेड का प्रयोग करें, उसके बाद ग्लिटर को प्रॉपर तरीके से लगाएं। ग्लिटर आई शेड्स से पहले आंखों पर बेस कलर का उपयोग करने से आंखों में चमक नजर आती है। ऐसा करने से आप काफी खूबसूरत लगेंगी। आंखों पर ग्लिटर का उपयोग करते वक्त ना पलक झपकाएं और ना ही हिलें। ऐसा करने से ग्लिटर आपकी आंखों में जा सकता है।

बालों में ग्लिटर का उपयोग : 
बालों में ग्लिटर का उपयोग करना आजकल काफी चलन में हैं। आजकल शादी या अन्य फंक्शन में बालों में ग्लिटर का प्रयोग करना ट्रैंड बन गया है। लेकिन हर किसी को बालों में ग्लिटर का उपयोग पसंद नहीं होता। लेकिन वह लोग जिन्हें नए फैशन और ट्रेंड से कोई परहेज नहीं, वह अपने बालों में इसका इस्तेमाल खूब करते हैं। अगर आप पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रही हैं तो बालों में ग्लिटर का प्रयोग करने से पहले बालों में हेयर क्रीम लगा कर उन्हें गीला कर लें। उसके बाद बालों में ग्लिटर लगाएं। आप जैसा चाहे वैसा हेयर स्टाइल बनाकर बालों में ग्लिटर लगा सकती हैं।

Back to top button