मुंबई इंडियंस से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर

भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। मुंबई इंडियंस द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में अर्जुन ने कहा, बचपन से ही मैं हमेशा से मुंबई इंडियंस का डाई-हार्ड फैन रहा हूं। मैं मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए कोचों, मालिकों और सहायक कर्मचारियों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। मैं एमआई टीम में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं।

अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। अर्जुन के अलावा मुंबई इंडियंस ने नाथन कूल्टर-नाइल, जिमी नीशम, युधिष्ठिर चरक, मार्को जानसेन और पीयूष चावला को चुना। मुंबई इंडियंस के क्रिकेट ऑपरेशंस के निदेशक जहीर खान ने गुरुवार को कहा कि ऑलराउंडर अर्जुन को लीग के आगामी संस्करण में खुद को साबित करने की जरूरत होगी। 

वही एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जहीर ने कहा, मैंने नेट्स में काफी समय बिताया है, उसे ट्रेड के कुछ गुर सिखाने की कोशिश की है, वह एक मेहनती बच्चा है, वह सीखने को उत्सुक है, यह एक रोमांचक हिस्सा है। सचिन तेंदुलकर के बेटे होने का जोड़ा दबाव हमेशा उस पर रहेगा, यह कुछ ऐसा है जिसके साथ रहने की जरूरत है, टीम का माहौल उसकी मदद करेगा।

Back to top button