मनमोहन सिंह की तरीफ करते हुए सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरीफ करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित इंदिरा गांधी शांति समारोह में कहा कि मनमोहन सिंह ने कभी अपना प्रचार नहीं किया। उन्होंने कभी किसी काम का श्रेय नहीं लिया। इस कार्यकर्म में सोनिया गांधी मनमोहन सिंह और पीएम मोदी की तुलना करते हुए दिखीं। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग काम करते हैं और कुछ लोग श्रेय लेते हैं।मनमोहन सिंह की तरीफ करते हुए सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि मनमोहन सिंह खुद की तारीफ करने वाले इंसान नहीं हैं। उन्होंने करीब डेढ़ दशक तक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ काम किया है। वो बड़ी बड़ी बातें नहीं करते। उन्होंने दुनियाभर में देश के लिए सम्मान अर्जित किया लेकिन अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा। 

सोनिया गांधी ने कहा कि मनमोहन अखंडता, विनम्रता और सशक्तता का प्रतीक हैं। बता दें इस साल के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से मनमोहन सिंह को सम्मानित किया गया है। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि मनमोहन सिंह उस वक्त देश के प्रधानमंत्री बने जब देश कगार पर था। जब धर्मनिरपेक्षता खतरे में थी। कुछ ही महीनों के भीतर उनके व्यक्तित्व और योजनाओं से एक अच्छा प्रभाव पड़ा है। 

Back to top button