मध्यप्रदेश के लिए BJP ने जारी किया दृष्टि पत्र, किसानों और आधी आबादी पर ‘दृष्टि’

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे दृष्टि पत्र का नाम दिया गया है। खास बात ये है कि इस बार महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया गया है, जिसे नारी शक्ति संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। सीएम शिवराज ने कहा कि इसमें विकास का रोडमैप दिखाई देगा। किसानों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं।मध्यप्रदेश के लिए BJP ने जारी किया दृष्टि पत्र, किसानों और आधी आबादी पर 'दृष्टि'

ये हैं कुछ बड़े वादे:

1. सिंचाई व्यवस्था 41 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 80 लाख हेक्टेयर तक ले जाया जाएगा

2. किसानों की सुविधा के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष
3. नर्मदा एक्सप्रेसवे, चंबल एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट पर काम होगा
4. शहरों का रूप बदलने के लिए अगले पांच साल में 2 लाख करोड़ खर्च
5. स्मार्ट विलेज की परियोजनाओं की घोषणा
6. नारी शक्ति संकल्प पत्र अलग से जारी
7. स्वसहायता महिला समूहों का आंदोलन का रूप दिया जाएगा
8. 12वीं में 75% अंक लाने पर छात्राओं को स्कूटी
9. महिला भूमि धारकों के लिए आर्थिक सहायता सीधे बैंक से
10. एमपी फूड प्रोसेसिंग यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी
11. नए वेतन आयोग की स्थापना का वादा
12. युवाओं के लिए हर हाथ, एक काज योजना की शुरुआत करेंगे 
13. हर संभाग में गौ अभयारण्य की स्थापना
14. सरकारी डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 70 साल करने की तैयारी

भोपाल के भाजपा कार्यालय में सीएम शिवराज, वित्तमंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नरेंद्र तोमर समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया गया। भाजपा ने दावा किया कि उसे जनता से 30 हजार सुझाव मिले जिसमें से 700 सुझावों को शामिल किया गया। 

अरुण जेटली ने शिवराज सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा, “मैं शिवराजजी को बधाई देना चाहूंगा कि जिस तरह से उन्होंने मध्यप्रदेश को बीमारु राज्य से बाहर निकालकर यहां तक पहुंचाया है। “

कांग्रेस पहले ही वचनपत्र नाम से अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है। जिसमें सैकड़ों घोषणाएं की गईं।

सत्तारुढ़ भाजपा ने भी प्रदेश में सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने चौथी बार प्रदेश में सत्ता आने का आह्वान करते हुए अबकी बार 200 पार का नारा दिया है। राज्य में 28 नवंबर को मतदान है और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।  

Back to top button