भाजपा उम्मीदवारों की आज आ सकती है पहली सूची
नई दिल्ली। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक जारी है। इसमें पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची को मंजूरी दी जा सकती है। इस सूची में अधिकांश प्रत्याशी 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव क्षेत्रों के हो सकते हैं। लोकसभा की 80 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आज आ सकती है।
ये भी पढ़ें :-BJP के सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द, पर्रिकर की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे गृह मंत्री राजनाथ
आपको बता दें पहली सूची में पश्चिम और ब्रज की कुल 16 सीटों के साथ वाराणसी से पीएम मोदी, लखनऊ से केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का नाम शामिल हो सकता है।वहीँ रविवार शाम दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में हुई उत्तर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करके उसे अंतिम रूप दे दिया गया।
ये भी पढ़ें :-48 घंटे में कांग्रेस ने फिर किया गोवा में सरकार बनाने का दावा,कहा- नहीं है भाजपा का कोई सहयोगी
जानकारी के मुताबिक यूपी बीजेपी की कोर कमेटी ने करीब एक महीने की मशक्कत के बाद पहले और दूसरे चरण की 16 सीटों सहित दिग्गज नेताओं की सीटों के लिए तीन तीन दावेदारों का पैनल तैयार किया। प्रदेश भाजपा प्रभारी जेपी नड्डा ने यूपी के करीब 20 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा।