ब्रेकअप हो जाए तो न हों परेशान, क्योंकि यहां है समाधान
एक लड़का और लड़की, एक दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। वह मिलते हैं। लंबे समय तक मिलते रहते हैं। और एक दिन वो अलग हो जाते हैं यानी ‘ब्रेकअप’। ऐसा कई कारणों से हो सकता है।
भारत के इस जंगल में मिले इंसान की तरह दिखने वाले अजीब जानवर
विचारों में मतभेद हो, शक या फिर कुछ विशेष। ऐसे में ब्रेकअप होना लाजमी है। लेकिन जो हो गया है, उसे लेकर लंबे समय तक परेशान नहीं हुआ जा सकता है। यदि ऐसा करते हैं तो, बेवजह का तनाव और नकारात्मकता, जिंदगी को तबाह करने के लिए दस्तक दे रही होगी।
ऐसे में योग का सहारा ले सकते हैं। योग एक ऐसी प्राकृतिक क्रिया है। जो भौतिक रूप से बिना किसी शुल्क के घर पर ही किया जा सकता है। यह आपको ब्रेकअप ही नहीं बल्कि जिंदगी की तमाम समस्याओं को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
बालासन : इसका अभ्यास आप अपने शरीर को आरामदायक स्थिति में लाने के लिए कर सकते हैं। इससे मेरूदंड और कमर में खिंचाव होता है और इनमें मौजूद तनाव दूर होता है।