अगर आपको वन्यजीवन और प्रकृति से लगाव है तो आपके लिए यह जगह बेहतर साबित हो सकती है। कांजीवरम राष्ट्रीय उद्यान में कई तरह के जानवर देखने को मिलते हैं। यहां लंबे सिंग वाली भैसों और गैंडों की संख्या पूरे विश्व में सबसे ज्यादा पाए जाते है। यहां पर आपको बाघों की संख्या भी ज्यादा देखने को मिलेगी। इसके अलावा हाथियों की विशाल झुंड और भी कई जानवर देखने को मिलते हैं। यहां जाने का सबसे सही समय होता है मार्च, वसंत के मौसम में कई मनमोहक फूल खिलते हैं। बाध और चिता इस वक्त जंगल से बाहर निकलकर पानी पीने आते हैं। जिसे आप बहुत करीब से देख सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी अपनी खूबसूरत नजारे और हरियाली के लिए पूरे देश में मशहूर है। यहां के पहाड़ों पर ज्यादातर लोग कुछ दूर पैदल चलकर यात्रा को यादगार बनाते है। पैदल चलते हुए कई जलधराए मिलती है जिसके पानी में पैर को डालों तो आपकी सारी थकान अपने आप दूर हो जाती है।
आप चाहे तो बस या कार में भी बैठकर यहां की खूबसूरत दृश्यों का दीदार कर सकते हैं। यहां घूमने के साथ योगा और मेडिटेशन सेंटर भी है जहां जाकर आप घूम सकते हैं। हर साल यहां पर लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां का शांत वातावरण आपके दिल को छू लेगा। इस जगह पर आप फैमली ट्रीप भी प्लान कर सकते हैं या फिर आप अपने दोस्तों के साथ भी घूमने जा सकते हैं।
धर्म की नगरी वाराणस में आप कभी भी और किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं। यहां मौजबद असंख्य मंदिर और गंगा का किनारा आपका मनमोह लेगा। आप यहां सुबह-शाम गंगा आरती का आनंद भी उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां खाने की कई मशहूर चीजें मिलती हैं। जो कहीं और आपको नहीं मिल पाएगा।