बेटे अरहान और गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ लंच डेट पर नज़र आये अरबाज़

अरबाज खान ने मुंबई में अपने बेटे अरहान और गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के लिए एक खास लंच डेट प्लान की थी। लंच के दौरान जॉर्जिया और अरहान काफी कंफर्ट नजर आए। लंच के बाद अरबाज और अरहान ने बाहर आकर तस्वीरें क्लिक करवाईं। वहीं जॉर्जिया उनके निकलने के थोड़ी देर बाद बाहर निकलीं।
अरहान अपनी मां मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ भी लंच डेट पर जा चुके हैं। उस दौरान भी अरहान दोनों के साथ काफी कंफर्ट दिखे थे। इसके बाद खबरे आईं थी कि अर्जुन-मलाइका जल्द शादी कर लेंगे।
Back to top button