बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान : अधिवक्ता शिवा पांडेय लखनऊ महानगर की संयोजक नियुक्त

अधिवक्ता शिवा पांडेय

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ अभियान को गति देने के लिये अधिवक्ता शिवा पांडेय को लखनऊ महानगर का संयोजक नियुक्त किया है। शिवा पांडेय पेशे से अधिवक्ता हैं, वह आभा जगत ट्रस्ट की प्रेसीडेंट भी हैं। आभा जगत ट्रस्ट के जरीये शिवा पांडेय महिला मुददों पर लम्बे समय से काम कर रही हैं। वह कहती हैं कि समाज में बेटियों को बचाना बेहद जरूरी है, केवल भू्रण हत्या रोकने भर से काम नहीं चलेगा। लड़कियों को शिक्षित बनाने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिये काम करना है। लड़कियां स्कूल तो जाने लगी हैं पर अभी भी आत्मनिर्भर बनने वाली लड़कियों की संख्या बेहद कम है। ऐेसे में लड़कियों को उच्च शिक्षा की तरफ बढ़ाने की जरूरत है। प्रोफेशनल कोर्स करने की दिशा में लडकियां आगे बढ़ें, ऐसा माहौल बनाने की जरूरत है।

शिवा पांडेय ने कहा, लड़कियों को शिक्षित और साक्षर करने के साथ ही साथ स्वस्थ्य भी रखने की जरूरत है, ऐसे में उनको ‘सेल्फ डिफेंस‘ की ट्रेनिंग देने की जरूरत है। सेहत की नजर से देखें तो बहुत सारी लड़कियां एनीमिया का शिकार हो रही हैं। लड़कियों को जागरूक करने की जरूरत है कि वह अच्छी डाइट लें। जब शरीर से लड़कियां मजबूत होगी तो ही वह सेल्फ डिफेंस के जरिये अपना बचाव कर सकती हैं। सेल्फ डिफेंस में भी शरीर का मजबूत होना जरूरी होता है। ऐसे में जरूरी है कि लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ध्यान दिया जाये। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान’ एक व्यापक सोच के साथ काम कर रहा है। इसमें समाज को जागरूक करने की जरूरत है, साथ ही साथ लड़कियों और उनके पैरेंटस भी जागरूक हों, ऐसे प्रयास होने चाहिये।

Back to top button