बुरे समय में सात्विक टोटके देंगे साथ, पूरे होंगे सभी अरमान

टोटकों को बहुत से लोग आस्था और अंधविश्वास का मामला मानते हैं लेकिन ये उपाय करने में किसी भी प्रकार की कोई बुराई नहीं मानी गई है। कठिन कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए तंत्र शक्तियां एक ऐसा प्रयोग हैं। जिनकी काट पाना लगभग असंभव होता है। आप बिना किसी को नुकसान पहुंचाए 100% गारंटी के साथ सफलता का स्वाद चख सकते हैं। बुरे समय में सात्विक टोटके देंगे साथ, पूरे होंगे सभी अरमान

पानीदार एक नारियल लें और उसे अपने ऊपर से 21 बार वारें। वारने के बाद उसे किसी देवस्थान पर जाकर अग्रि में जला दें। ऐसा परिवार के जिस सदस्य पर संकट हो उसके ऊपर से वारें।

गाय, कुत्ते, चींटी और पक्षियों को भोजन खिलाएं। इसे पंचयज्ञ में से एक ‘वैश्वदेव यज्ञ कर्म’  कहा गया है। यह सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। 
प्रतिदिन कौवे या पक्षियों को दाना डालने से पित्तर तृप्त होते हैं। प्रतिदिन चींटियों को दाना डालने से कर्ज और संकट से मुक्ति मिलती है। प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलाने से आकस्मिक संकट दूर रहते हैं। प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक संकट दूर होता है।

सभी तरह के बुरे काम छोड़कर प्रतिदिन राम के नाम, गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप शुरू कर दें। ध्यान रहे इनमें से किसी एक मंत्र का जाप ही करें। यह जप आप सुबह या शाम को मंदिर में जाकर अच्छे से बैठकर करें। कम से कम 43 दिनों तक लगातार इसका जाप सुबह और शाम नियम से करें। फिर देखें कैसे आपके जीवन से हर समस्या होगी छू मंतर, पूरे होंगे सभी अरमान

Back to top button