बुरी नज़र से बचने के लिए काले रंग की चीजें बड़ी ही उत्तम है

यह तो सभी जानते हैं कि बुरी नजर, बुरी ही होती है, और इससे हर इंसान बचना चाहता है। क्योंकि बुरी नजर नकारात्मक शक्ति का संकेत होती है। यह जिस पर पड़ती है, वह नकारात्मक शक्ति से घिर जाता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बुरी नजर का कोई इलाज नहीं। बुरी नजर काले रंग की चीजों से उतर सकती है, बस जरूरी है कि आपको इसका तरीका पता है। हमारे बूढ़े-बुजर्गों के पास बुरी नजर उतारने के कई तरीके है, जिनके माध्यम से बुरी नजर को उतारा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं बुरी नजर को काले रंग से बनी चीजों से कैसे उतारा जा सकता है?बुरी नज़र से बचने के लिए काले रंग की चीजें बड़ी ही उत्तम है

काला रंग, नजर लगाने वाले की एकाग्रता को भंग कर देता है। इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा संबंधित व्यक्ति को प्रभावित नहीं कर पाती। छोटे बच्चों या लड़कियों की सुंदरता को किसी भी बुरी नजर से बचाने के लिए उन्हें काला धागा क्यों बांधा जाता है? तंत्र- मंत्र और ज्योतिष के विशेषज्ञों के अनुसार काला धागा बांधने अथवा काला-टीका लगाने के पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है। ये पंच तत्व हैं- पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश। इनसे मिलने वाली ऊर्जा ही हमारे शरीर का संचालन करती हैं। इनसे मिलने वाली ऊर्जा से ही हम सभी सुविधाओं को प्राप्त करते हैं। जब किसी इंसान की बुरी नजर हमारी सुविधाओं को लगती है,

तब इन पंच तत्वों से मिलने वाली संबंधित सकारात्मक ऊर्जा हम तक नहीं पहुंच पाती है। इसीलिए, गले में काला धागा बांधा जाता है। अगर हम बुरी नजर से बचने के लिए काले धागे के प्रयोग की बात करें, तो इसकी वैज्ञानिक मान्यता यह है कि काला रंग उष्मा का अवशोषक होता है। यह माना जाता है कि काला धागा बुरी नजर को या बुरी ऊर्जाओं को अवशोषित कर लेता है व उनका प्रभाव हम पर नहीं पडऩे देता है।

Back to top button