बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुचें मंत्री रमापति शास्त्री…

देश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री गुरुवार को तरबगंज तहसील के नवाबगंज इलाके में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। बाढ़ राहत केन्द्र के निरीक्षण के अलावा उन्होंने प्रभावित गांवों का दौरा भी किया।

बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और खाद्यान्न का भी वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ की समस्या को लेकर गंभीर है। सभी प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन को बेहतर ढंग से राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए गए हैं। 

नवाबगंज के पटपरगंज डाक बंगले में बनाये गये बाढ़ राहत केन्द्र पहुंचे समाज कल्याण मंत्री श्री शास्त्री ने जिला प्रशासन से राहत और बचाव कार्य की रिपोर्ट तलब की।

समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में कोई लापरवाही नही होनी चाहिए। सभी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों और संसाधनों को उपलब्ध करा दिया जाये। इसके बाद नाव पर बैठ कर सरयू नदी के तेवरों की चपेट में आये जैतपुर मांझा के साथ साथ कटान से सर्वाधिक प्रभावित गंगूपुरवा गांव पहुंचे।

ये भी देखें:  वीडियो: जब रेखा ने सबके सामने कर दिया था ये बड़ा कांड, देखने वालो के उड़ गये थे होश…

यहां उन्होंने कटान से अपना घर खो चुके दुलारा और साधु से मुलाकात कर राहत प्रदान की। जैतपुर मांझा में प्राइमरी पाठशाला में बाढ़ पीड़ितों को खाने पीने की सामग्री का वितरण किया। एसडीएम तरबगंज उमेश कुमार उपाध्याय को निर्देश दिए कि तत्काल प्रभावित बाढ़ पीड़ितों को अहेतुक सहायता राशि प्रदान की जाये।

इस मौके पर नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता, कानूनगो परशुराम सिंह, लेखपाल विष्णु देव सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, वेद प्रकाश दुबे, जनार्दन तिवारी, प्रधान सुरेंद्र सिंह और कोतवाल अशोक सिंह आदि भी मौजूद रहे। 

Back to top button