बच्चों का दिल जीतना चाहते है तो, घुमाने के लिए लेकर जाए अफ्रीका के ये सफारी पार्क

अक्सर देखा गया है कि घूमने के लिए लोग अपने मनमुताबिक जगहों का चुनाव करते हैं और बच्चों की पसंद को अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में बच्चों को नाराज होना लाजमी हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि बच्चों को खुश करने के लिए इस बार घूमने के लिए बच्चों की पसंदीदा जगह जाया जाए। इसलिए आज हम आपको अफ्रिका के मशहूर सफारी पार्क की जानकारी देने जा रहे हैं क्योंकि बच्चों के लिए इससे बेस्ट जगह हो ही नहीं सकती हैं। तो आइये जानते है अफ्रीका के इन सफारी पार्क के बारे में।बच्चों का दिल जीतना चाहते है तो, घुमाने के लिए लेकर जाए अफ्रीका के ये सफारी पार्क

* कीडेपो वैली नेशनल पार्क, युगांडा

युगांडा का ये सफारी पार्क अपने शानदार लैंडस्केप और वाइल्ड बफैलो के लिए जाना जाता है। विशाल पहाड़ों से घिरा हुआ ये पार्क अफ्रीका के खूबसूरत सफारी पार्क्स में से एक है। सूडान और केन्या की बॉर्डर पर स्थित ये पार्क यहां के पूर्व राष्ट्रपति ईदी अमीन के खेल का मैदान भी रहा है, वे अक्सर यहां आया करते थे।

* नगोरोंगोरो क्रेटर कंज़रवेशन एरिया, तंजानिया

तंजानिया का ये सफारी पार्क 5 बड़े जानवरों हाथी, शेर, भैंस, राइनो और तेंदुआ के लिए जाना जाता है। इसे ’लॉस्ट वर्ल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। ये पार्क वाइल्ड एनिमल्स के लिए धरती पर सबसे अच्छी जगह है। यहां सुबह के दौरान आप आसानी से हाथी, राइनो, भैंस, शेर और तेंदुए को घूमते हुए देख सकते हैं। यदि आप सफारी पार्क का मजा पहली बार ले रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।

* साई मारा नेशनल रिजर्व, केन्या

केन्या का ये सफारी पार्क बड़ी जंगली बिल्लियों के लिए फेमस है। हर साल प्रवास के दौरान लगभग 2.5 मिलियन जानवर तंजानिया से लगभग 2 हजार किलोमीटर चल कर यहां आते हैं। मसाई मारा को धरती पर वन्यजीवों का गढ़ माना गया है। यहां आप खुली हवा में घूमते हुए जानवरों को काफी करीब से देख सकते हैं।

* सेंट्रल कालाहरी गेम रिजर्व, बोत्सवाना

बोत्सवाना का ये सफारी पार्क यहां के रेगिस्तानी जंगलों और कालाहारी शेर के लिए दुनिया भर में मशहूर है। ये दुनिया में कालाहारी शेरों का इकलौता गढ़ है। एक रिसर्च के दौरान ये बात सामने आई थी कि लगभग 30 हजार सालों से कालाहारी शेर यहां रह रहे हैं। यहां कई ऐसी लॉज हैं जो आपको सफारी में घूमने के लिए 4 व्हीलर सर्विस देती है। आप यहां अपने कैंप में शेरों की दहाड़ को भी बहुत आसानी से सुन सकते हैं।

* एतोशा नेशनल पार्क, नमीबिया

नमीबिया के इस सफारी पार्क में आप चीतों को खेलते हुए काफी नजदीक से देख सकते हैं। पार्क के दायरे में आने वाली 22 हजार स्क्वेयर फीट की झील की वजह से इसका नाम एतोशा पड़ा। स्थानीय भाषा में एतोशा का मतलब होता है, ’ग्रेट व्हाइट प्लेस’। एतोशा पांच बड़े जानवरों के अलावा चिंकारा और हिरण के लिए भी जाना जाता है। यहां पक्षियों की 300 से भी ज्यादा प्रजातियों के झुंड आपको देखने को मिलेंगे।

Back to top button