पृथ्वी के आकार के ग्रह की खोज, हो सकती हैं जीवन की संभावना

जिनीवा: गुरुवार को महज 11 प्रकाशवर्ष की दूरी पर अनुकूल जलवायु वाले पृथ्वी के आकार के एक ग्रह की खगोलविदों ने खोज की है, जिसका जनक एक शांत तारा है तथा संभवत ये जीवन की संभावना वाला सबसे निकटतम ज्ञात स्थान भी हो सकता है।पृथ्वी के आकार के ग्रह की खोज, हो सकती हैं जीवन की संभावना

चिली के ला सिला ऑब्जर्वेटरी में हाई एक्युरेसी रेडियल वेलोसिटी प्लानेट सर्चर (एचएआरपीएस) के साथ कार्य करने वाले एक दल ने देखा कि कम-द्रव्यमान वाला ग्रह हर नौंवे दिन लाल बौने तारे रॉस 128 की कक्षा में घूर्णन करता है। माना जाता है कि पृथ्वी के आकार का ये ग्रह संयमित होगा और इसकी सतह भी पृथ्वी के सतह के समान हो सकती है।

रॉस 128 सबसे शांत निकटम तारा है। स्विट्जरलैंड में यूनीवर्सिटी ऑफ जिनीवा से निकोला एस्टुडिल्लो-डेफ्रु ने बताया कि ये खोज एचएआरपीएस की एक दशक से अधिक वक्त की गहन निगरानी पर आधारित है, जिसके लिए आधुनिक आंकड़ा संग्रह एवं विश्लेषण तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। लाल बौने ब्रह्मांड में सबसे शीतल, धुंधले तारों में से एक हैं।

ये भी पढ़ें: इस तरह के घर में रहने वाले लोग होते हैं लकी, हमेशा बना रहता है सूर्य का प्रभाव

यही गुण उन्हें खगोलविदों के लिये खोज का सबसे बेहतर लक्ष्य बनाता है। फ्रांस में यूनीवर्सिटी ऑफ ग्रेनोबल से जेवियर बोनफिल्स ने कहा कि सूर्य के समान मिलते जुलते तारों की तुलना में इन तारों के आस पास धरती के समान छोटे शीतल ग्रहों की पहचान करना आसान होता है। जेवियर एस्ट्रोनोमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स पत्रिका में प्रकाशित अनुसंधान के मुख्य लेखक हैं।

Back to top button