पीएम मोदी का बयान, 2022 तक अंतरिक्ष में फहराएंगे तिरंगा

सन 1947 में भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसके बाद से आज तक भारत के प्रधानमंत्री हर साल लाल किले पर तिरंगा फहराते है। इसके अलावा तिरंगे को देश की कई दुर्गम जगहों पर भी फहराया जा चुका है जिसमे माउंट एवेरेस्ट पर्वत भी शामिल है। लेकिन अब इस कड़ी में अगला कदम उठाते हुए पीएम मोदी ने अंतरिक्ष में तिरंगा फहराने का एलान किया है। 

72 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में लाल किले से देश की जनता को सम्बोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया है कि भारत 2022 तक अंतरिक्ष में भी अपना तिरंगा फहरा चुका होगा। अपने भाषण में पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उपलब्धिया गिनाते हुए कहा की साल 2022 मतलब आजादी के 75वें वर्ष में भारत मां का कोई बेटा या बेटी अंतरिक्ष में जाएगा और उसके हाथ में तिरंगा होगा। इसके साथ ही हमारा देश  इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बलरामदास टंडन ली अंतिम सांस

इसके साथ ही पीएम ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है जो मुझे इस पावन अवसर पर देश को यह खुशखबरी देने का अवसर मिला है और अगर संभव हुआ तो साल 2022 से पहले ही भारत अंतरिक्षमें तिरंगा फहरा देगा। उन्होंने ये भी कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने जब एक साथ 100 से अधिक सैटलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाए तो पूरी दुनिया देखती रह गई, अब देश का लक्ष्य मानव सहित यान अंतरिक्ष में भेजने का है। 

Back to top button