पर्यटकों को लुभाती हैं इस शहर की शांत और खूबसूरत वादियां

भारत का प्रत्येक शहर अपनी एक अनोखी खासियत की वजह से पहचाना जाता है। आजकल टूरिस्ट एक जगह पर जाने की बजाय अलग-अलग जगहों पर जाकर अलग-अलग चीजों और वहां के वातावरण से रूबरू होना चाहते हैं। हम आपको यहां एक बेहत ही शांत और खूबसूरत शहर के बारे में बता रहे हैं ये शहर अपने अनोखे अंदाज से यहां आने वाले पर्यटकों को दोबारा यहां आने के लिए मजबूर कर देता है। पर्यटकों को लुभाती हैं इस शहर की शांत और खूबसूरत वादियां

हम बात कर रहे हैं अरूणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की, ये शहर बेहद ही खूबसूरत है। आप यहां घूमने के लिए आते हैं तो आप सबसे पहले ईटा किला को देखने के लिए जाएं। इस किले का निर्माण 14-15वीं शताब्दी में किया गया था। इस किले के नाम पर ही इसका नाम ईटानगर रखा गया है। ईटानगर में एक बहुत ही सुंदर बौद्ध मंदिर है। बौद्ध गुरू दलाई लामा भी इसकी यात्रा कर चुके हैं। इस मंदिर की छत पीली है और इस मंदिर को तिब्बती शैली में बनाया गया है। इस मंदिर की छत से पूरे ईटानगर के खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं। 

वहीं ईटानगर से 20 किमी. की दूरी पर स्थित पापुम पेर हिमालय की तराई में बसा हुआ है। इस कारण पर्यटक यहां पर अनेक चोटियों को देख सकते हैं। यहां की डिरांग घाटी में लकड़ियों से बनी खूबसूरत वस्तुएं, वाद्ययंत्र, शानदार कपड़े, हस्तनिर्मित वस्तुएं और केन की बनी सुंदर कलाकृतियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

Back to top button