नेपाल से बढ़ रही चीन की नजदीकियां, शुरू किया मैत्री पुल का पुनर्निर्माण

नेपाल में आए भारी भूकंप के बाद सीनो-नेपाल मैत्री पुल बुरी तहस नहस हो गया था। अब इस पुल के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो चुका है। चीनी अधिकारियों ने इसपर काम करना शुरू किया है। ये भूकंप 25 अप्रैल, साल  2015 में आया था। नेपाल से बढ़ रही चीन की नजदीकियां, शुरू किया मैत्री पुल का पुनर्निर्माण

यह पुल नेपाल-चीन रोड पर रसुवागढ़ी में स्थित है। पुल काठमांडू और तिब्बत के बीच व्यापार का मुख्य मार्ग है। दोनों देशों के बीच 21 जून को एक समझौता हुआ है, जिसके तहत एक नया पुल भी बनाया जाएगा। यह पुल बर्बाद हो चुके पुल के स्थान पर बनेगा। पुल के निर्माण का काम कुछ दिनों पहले ही चीनी अधिकारियों ने शुरू किया है। यह पुल तबाह हो चुके पुल से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

चीन व्यापार करने, भारत को घेरने और उसके पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाने में पीछे नहीं हटता। शायद यही वजह है कि नेपाल में आए भूकंप से तबाह हुए पुल के पुनर्निर्माण का काम भी चीन ही कर रहा है। 

Back to top button