नेपाल में कुसुम वर्मा को मिला अंतर्राष्ट्रीय अवधी सम्मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की लोकगायिका कुसुम वर्मा को नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय अवधी सम्मान से सम्मानित किया गया। अवधी सांस्कृतिक विकास परिषद नेपाल एवं अवध भारती संस्थान भारत के संयुक्त तत्वावधान में बौद्ध विश्वविद्यालय लुम्बिनी नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अवधी सम्मेलन में अवधी भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार और संवर्धन के लिए कुसुम वर्मा को अंतर्राष्ट्रीय अवधी सम्मान से सम्मानित किया गया।

?

इसके अलावा कुसुम वर्मा ने शिक्षा तथा संस्कृति प्रवर्द्धन नेपाल के तत्वावधान में काठमाण्डू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अवधी भाषा साहित्य संस्कृति वाड.मय संगोष्ठी में अवधी भाषा पर अपने विचार व्यक्त किए और अवधी भाषा में कई गीतों और कविताओं को सुनाकर नेपाल में अवधी भाषा का परचम लहराया। इस अवसर पर उन्होंने नेपाल में अवधी लोकचित्र कला की प्रदर्शिनी भी लगाई, जिसमें उनके बनाए 40 से अधिक अवधी लोकचित्रों ने लोगों को अवधी भाषा और संस्कृति की ओर लोगों का ध्यानाकर्षण करवाया।

Back to top button