नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने दिखाई हैवानियत, दुष्कर्म के बाद फरार हो गए

यूपी के कानपुर देहात में सोमवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां गांव के ही दो युवकों ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने दिखाई हैवानियत, दुष्कर्म के बाद फरार हो गए

यह मामला कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र का है। यहां नारायनपुर गांव में दो युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर दोनों युवक गांव से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार कानपुर नगर जनपद से धान की फसल काटने नारायनपुर गांव आया था। 
Back to top button