दीपिका ही नहीं बॉलीवुड की कई दुल्हनों ने भी पहने हैं इस डिजाइनर के लहंगे

दीपिका और रणवीर की शादी की चर्चा इन दिनों हर जगह हो रही है। चर्चा हो भी क्यों न शादी बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी की जो हुई है। बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी दीपवीर ने हाल ही में 6 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली है।दीपिका ही नहीं बॉलीवुड की कई दुल्हनों ने भी पहने हैं इस डिजाइनर के लहंगेसोशल मीडिया पर वायरल हो रही दोनों की शादी की तस्वीरेंं भी लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरों के अब तक 50 लाख से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं। तस्वीर में सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका के लहंगे की है। साढ़ें आठ लाख का यह लहंगा डिजाइनर सब्ससाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है।

बता दें कि दीपवीर ने अपने खास दिन के लिए सब्यसाची के डिजाइन किए हुए परिधानों को चुना था। दीपिका सब्यसाची के कपड़ों को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। कई बार इंटरव्यू में वह कह चुकी हैं कि, वह अपनी शादी में सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े ही पहनेंगी। दरअसल, दीपिका ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई सारी एक्ट्रेसेस भी अपनी शादी में सब्यसाची की डिजाइन की हुई ड्रेस पहन चुकी हैं।

इससे पहले 2017 की सबसे शानदार जोड़ी रही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरों ने इंटरनेट पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं शादी के समय अनुष्का के लहंगे की सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। अनुष्का ने अपनी शादी के हर फंक्शन में सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे।

इस लिस्ट में अगला नाम है बिपाशा का। बिपाशा ने करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी की है। वह शादी में वह बिल्कुल एक बंगाली दुल्हन लग रही थीं। वहीं बिपाशा ने भी सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे।

एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी अपनी शादी में सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। वहीं कुनाल केमू संग शादी रचाने वाली सोहा अली खान ने भी अपनी शादी में सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहना था।

बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे,साउथ सेंसेशन समांथा प्रभु और ‘आयशा’ फिल्म में सोनम कपूर के संग दिखाई देने वाली एक्ट्रेस अमृता पुरी ने भी सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े अपनी शादी में पहने थे।

Back to top button