दिल टूटने का जोखिम ना लें, जन्मतिथि पूछकर कीजिए प्यार

प्रेम जीवन का वह अहसास है, जिसे केवल महसूस कर सकते हैं। धीर-धीरे प्रेम जिंदगी का हिस्सा बन जाता है और फिर एक दिन जीवन बन जाता है। लेकिन जब एक दिन टूट जाता है तो दुनिया पूरी तरह बिखर जाती है। सबकुछ खत्म जैसा लगता है। आपके साथ ऐसा कुछ ना हो इसके लिए आप जन्मतिथि, मूलांक जानकर अपने प्यार को आगे बढ़ाएं। आइए मूलांक के हिसाब से जानें आपका प्यार आपकी जिंदगी में आगे बढ़ेगा या फिर टूट जाएगा….दिल टूटने का जोखिम ना लें, जन्मतिथि पूछकर कीजिए प्यार

मूलांक 1

 

जिस व्यक्ति का मूलांक 1 होता है, वह सूर्य प्रधान होते हैं। ये बहुत महत्वकांक्षी होते हैं और हर हाल और जगह में आगे रहना चाहते हैं। दूसरों पर काबू पाना इनके स्वभाव में होता है। इन्हें अपनी आलोचना बिल्कुल पंसद नहीं आती। अंक 1 और अंक 4 का तालमेल काफी अच्छा माना जाता है। इन दोनो अंकों का आकर्षण प्रबल होता है। ये दोनों एक दूसरे काफी समझते हैं और एक-दूसरे का काफी सम्मान भी करते हैं। अंक 4 वाला व्यक्ति इनके अधीन हो जाता है।
मूलांक 1- वे व्यक्ति जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ हो। उनका मूलांक एक बनता है।

मूलांक 2

 

मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा है तो यह हमेशा रोशनी में रहना ही ज्यादा पसंद करते हैं। यह काफी भावुक, संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण वाले होते हैं। ये लोग अपने भविष्य के बारे में अधिक सोचते हैं और ज्यादा संवेदनशील होने की वजह से कई बार अजीब व्यवहार करते हैं। यह लोग ज्यादातर अपने आप को अकेला पाते हैं। मूलांक 2 वाले व्यक्ति अगर मूलांक 7 वाले से मिलते हैं तो यह अपना दिल जल्दी दे बैठते हैं। इनमें त्याग की भावना ज्यादा होती है इसलिए मूलांक 7 के लिए यह कुछ भी त्याग कर सकते हैं। ये अपने रिश्ते के बारे में बहुत गंभीर होते हैं, जो इन्हें नई दिशा की तरफ ले जाता है। हालांकि 9 अंक वालों के साथ भी यह आकर्षण का भाव रखते हैं लेकिन केवल इन्हें उससे आकर्षण ही रहता है।
मूलांक 2- जो व्यक्ति महीने की 2, 11, 20 और 29 को पैदा हुए हैं, उनका मूलांक 2 है।

मूलांक 3

 

मूलांक 3 वाले व्यक्ति काफी महत्वकांक्षी और आशावादी दृष्टिकोण होता है। स्वभाव से ये काफी चंचल होते हैं, हंसी-माजक इनको काफी पंसद है। यह अपनी जिंदगी को समय के साथ चलाते हैं। इनका मिजाज काफी स्वतंत्र होता है और इसी स्वतंत्रता में कोई दखल दें, इनको पसंद नहीं है। बेहतर होगा कि मूलांक 3 वाले व्यक्ति सोच-समझकर ही रिश्ते बनाएं क्योंकि इनमें ऐसा आकर्षण होता है कि यह काफी आकर्षित होते हैं। इनका संबंध अधिकतर मूलांक 3, 6 और 9 के साथ ज्यादा होता है। लेकिन अंक 9 के साथ अपनी पूरी जिंदगी व्यतीत करते हैं। इनका जीवन एक सफल मार्गदर्शक के रूप में बनता है।
मूलांक 3- जो व्यक्ति 3, 12, 21, 30 तारीख को पैदा हुए हैं, उनका मूलांक तीन है।

मूलांक 4

 

मूलांक 4 वाले व्यक्ति हर चीजे को अपने हिसाब से देखना पसंद करते हैं। यह काफी सोच-विचार करके ही आगे का कार्य करते हैं। कभी-कभी तो ऐसा ही होता है यह किसी योजना को पूर्ण करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं और अंत समय में किसी का कहना मानकर उसे बदल देते हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन में कोई महत्वपूर्ण फैसला एकदम से नहीं ले पाते। यह लोग आसानी से किसी पर भरोसा नहीं कर पाते। इनमें मित्र बनाने की खूबी बहुत है। मूलांक 1 वाले व्यक्ति इनकी जिंदगी में आए तो इनमें जबरदस्त वाला प्रेम भी होता है और टिका भी रहता है। यह अपने प्रेम को लेकर काफी गंभीर होते हैं। जो कमी इनमें है तो वो मूलांक 1 वाला व्यक्ति पूरा कर देता है। दोनों एक दूसरे को संभालकर हंसी-खुशी जीवन को काट देते हैं।
मूलांक- 4 जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 32 तारीख को हुआ हो, उनका मूलाकं 4 होता है।

मूलांक- 5

 

मूलांक 5 वाले व्यक्ति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कुछ ही समय में ये दूसरे को अपना व अपने अनुकूल बनाने की क्षमता रखते हैं। ये बोलने में माहिर तो होते ही हैं साथ में दूसरों से बातचीत करने की अदभुत कला भी होती है। जो किसी अन्य अंकों में नहीं। यह सोच-समझकर ही जीवन में आगे बढ़ते हैं। इनका संबंध किसी भी मूलांक के साथ हो सकता है। इनके बातचीत से सभी आकर्षित हो जाते हैं। अपनी समझदारी से हर समस्या का समाधान निकाल लेते हैं। रिश्तों को लेकर हमेशा एक कदम आगे चलते हैं और अपने पार्टनर को काफी खुश रखते हैं।
मूलांक 5- जिस व्यक्ति का जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ है उनका मूलाकं 5 है।

मूलांक 6

 

मूलांक 6 वाले व्यक्ति काफी आकर्षक होते हैं, माना जाता है सबसे सुंदर मूलांक 6 वाले व्यक्ति ही होते हैं। इनमें दूसरों को आकर्षित करने का विशेष गुण होता है। यह अपने शरीर से बहुत प्रेम करते हैं और उसको फिट भी रखते हैं। अव्यस्तता, गंदगी आदी जैसी चीजों से इन्हें बेहद नफरत है। इन्हें संगीत, काव्य आदि में काफी रूचि होती हैं। यह काफी रोमांटिक और शौकिन मिजाज के होते हैं। एकांत इनको काफी काटने को दौड़ता है। यह हर रिश्ते का सम्मान करते हैं और अपने प्रेम को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। इनका संबंध मूलांक 6 और मूलांक 9 के साथ बनता है तो यह सबसे सफल संबंध कहलाता है। इनका जीवन काफी व्यवस्थित हो जाता है। इनका प्रेम विवाह ही ज्यादातर ही होता है।
मूलांक 6- जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 को होता है, उनका मूलांक 6 होता है।

मूलांक 7

 

सात दिन, सात फेरे, सात रंग और सात ग्रह इत्यादि। सात का अंक काफी आध्यात्मित होता है। यह बहुत अधिक संवेदनशील और भावुक होता है। यह नए-नए कार्यों में रुचि रखते हैं और इनका विशेष गुण होता है मौलिकता। व्यक्तिगत स्वतंत्रता में विश्वास रखते हैं, यह काफी स्वाभिमानी होते हैं। यह काफी ईमानदार होते हैं और अपने कार्य को सही तरीके से करते हैं। मूलांक 2 वाले व्यक्ति के साथ इनका संबंध काफी अच्छा रहता है। अपने रिश्ते को लेकर काफी संवेदनशील होते हैं। आपको बहुत शांत डीसेंट तरीके का प्रेमी या प्रेमिका कहा जा सकता है।
मूलाकं 7- जिस व्यक्ति का जन्म 7, 16, 25 में होता है, उनका मूलांक 7 होता है।

मूलाकं 8

 

मूलांक 8 का स्वामी ग्रह है शनि, जिसे बुजुर्ग ग्रह कहा जाता है। शनि के प्रभाव की वजह से यह अपनी उम्र से बड़ा व्यवहार करते हैं। इनके जीवन में अलग-अलग तरह की कई घटनाएं होती रहती हैं। यह बहुत ही जल्दी और आसानी से आकर्षक लोगों के प्रभाव में आ जाते हैं। ऐसे लोग बहुत कम प्रेम करते हैं लेकिन अगर करते भी हैं तो मरते दम तक प्यार निभाते हैं। मूलांक 4 और 2 के साथ इनके संबंध बनते हैं और इनके रिश्तों में काफी गर्माहट होती है।
मूलांक 8- जिस व्यक्ति का जन्म 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 है।

मूलांक 9

 

मूलांक 9 वाले व्यक्ति काफी बलवान और साहसी होते हैं। इनमें आत्मविश्वास काफी अधिक होता है। इनमें रिस्क लेने की काफी अधिक क्षमता होती है। इनका स्वभाव काफी उग्र होता है और जरा सी बात पर भड़क जाते हैं। इन्हें अपनी स्वतंत्रता काफी पसंद है और यह नहीं चाहते कोई उसमें खलल डाले। यह अपने घर की स्त्री को ज्यादा तवज्जो नहीं देते लेकिन दूसरे घर की स्त्री के गुणगान करते हैं। यह लोग प्रेम को लेकर काफी उदासीन होते है। दिल में इच्छा बहुत होती है लेकिन डरते भी बहुत हैं। मूलांक 3 और 6 के साथ इनके संबंध बेहतर बनते हैं और इसको लेकर काफी गंभीर होते हैं।
मूलांक 9- जिस व्यक्ति का जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 है

Back to top button