दमन-दीव में दिखेंगे आपको अनोखे नजारे, दिल को खुश कर देंगी ये परफेक्ट लोकेशन्स

अगर आप गर्मियों में हिल स्टेशन घूमकर आ चुके हैं और आप किसी नई जगह पर जाना चाहते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं दमन-दीव की खूबसूरती के बारे में, जिसे आप अपनी फ्यूचर ट्रिप लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.दमन-दीव में दिखेंगे आपको अनोखे नजारे, दिल को खुश कर देंगी ये परफेक्ट लोकेशन्स

बहुत समय तक दमन और दीव पर पुर्तगालियों का शासन था। उसके बाद इसे पुर्तगालियों से आजाद कराकर गोआ में मिला दिया गया। वर्ष 1987 में इसे एक अलग केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। भारत के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र मुंबई से दमन की दूरी लगभग 193 कि.मी. है। यह पूर्व में गुजरात राज्य से तथा पश्चिम में अरब सागर से जुड़ा है। इसके उत्तर में ‘कोलाक’ तथा दक्षिण में ‘कलाई’ नदी है। दमन का पड़ोसी जिला गुजरात का वलसाड जिला है। दीव भारत का एक ऐसा द्वीप है, जो दो पुलों के द्वारा जुड़ा है। दीव गुजरात के जूनागढ़ जिले से जुड़ा है।

फोर्ट जीरोम (Fort Jerome)

दमनगंगा के उत्तरी किनारे बसे इस किले को यह नाम सेंट जीरोम की याद में दिया गया था। इस किले की सबसे खास बात है यहां मौजूद our lady of the sea की चर्च जो पुर्तगाली दौर के आर्किटेक्चर को दर्शाती है। इसके अलावा पुर्तगाली युद्ध की याद दिलाता कब्रिस्तान भी यहां मौजूद है। पुर्तगाली दौर के आर्किटेक्चर को देखना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए है।

जंपोर बीच (Jampore Beach)

टूरिस्ट डेस्टिनेशन से कम खूबसूरत नहीं भारत के ये गांव, शहर के शोर से दूर मिलेगी यहां शांति
यह भी पढ़ें

दमन के सबसे खूबसबूरत बीच में से एक है जंपोर बीच। यह मोती दमन के दक्षिणी छोर पर स्थित है। यह बीच स्विमर्स का पसंदीदा स्पॉट है। यहां का वातावरण बेहद शांत और खुशनुमा है और आपको बहुत सुकून देगा। पिकनिक मनाने, दोस्तों के साथ इंजॉय करने के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं। यहां छिपते हुए सूरज का नज़ारा देखने लायक होता है।

दुनिया के इन 7 देशों में सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं लोग, जानें क्या है खास
यह भी पढ़ें
देवका बीच (Devka Beach)

दमन का देवका बीच भी काफी लोकप्रिय है। टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में से एक यह बीच शाम को घूमने और अकेले टाइम बिताने के लिए एकदम बढ़िया है। यह एक तरह से अम्यूज़मेंट पार्क है।

नागोआ बीच (Nagoa Beach)

दमन और दीव की खूबसूरती में चार चांद लगाता यह बीच भी टूरिस्टों के बीच काफी पॉप्युलर है। यहां कम भीड़ रहती है और बीच का नीला और एकदम साफ पानी आपको एक अलग तरह का थ्रिल और सुकून दे जाता है। अगर दमन और दीव में आप किसी बीच पर जाना चाहते हैं तो नागोआ बीच पर ज़रूर जाएं।

मीरासोल लेक गार्डन

इस गार्डन को काडिया लेक गार्डन भी कहा जाता है। यहां गार्डन, बोट राइड के अलावा बाकी मनोरजंन की चीजों का भी मजा लिया जा सकता है।

कैसे पहुंचे

अहमदाबाद और मुंबई जैसे नजदीकी शहर से दमन आसानी से पहुंचा जा सकता है। दीव तक हवाई, रेल और सड़क मार्ग के द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

घूमने का बेस्ट टाइम

दमन-दीव का मौसम सालभर खुशनुमा रहता है. आप यहां कभी भी घूम सकते हैं.

Back to top button