जिन लोगो के पास होती हैं ये चीजें, वो होते हैं भाग्यशाली

अपने जीवन में हर इंसान सुखी व समृध्द जीवन जीना चाहता है। वह यही चाहता है कि उसे व उसके परिवार पर कोई भी परेशानी न आये। लेकिन वास्तव में ऐसा हो पाना काफी मुश्किल होता है। परेशानी तो हर इंसान के जीवन में होती है, आपके चाह लेने मात्र से इस प्रकार कि समस्या का अंत नहीं होता। इसे खत्म करने के लिए आपको शास्त्र में दिये गए उपायों को अपनाना पड़ेगा, जो आपकी इन समस्याओं को खत्म करते हैं। लेकिन समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके अन्दर कुछ ऐसी खास बात होती है, जो उन्हे सुखी व समृध्द जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। अगर आपके अंदर भी यह चीज आ जाए, तो निश्चित ही आपका जीवन सुखी व समृध्द हो उठेगा। आज हम आपसे कुछ इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं, यहां पर हम जानेंगे कि आखिर वह कौन सी चीज है, जिसके होने मात्र से इंसान का जीवन सुखी व समृध्द बीतता है।जिन लोगो के पास होती हैं ये चीजें, वो होते हैं भाग्यशाली

विश्व में ज्ञान ही एक ऐसा धन है, जिसे कोई चोरी नहीं कर सकता। इंसान की सबसे बड़ी दौलत ज्ञान है। छल और बल से मनुष्य का सब कुछ छीना जा सकता है, पर ज्ञान सदैव व्यक्ति के साथ रहता है। विपरीत परिस्थितियों में ज्ञान ही व्यक्ति के लिए आय के साधन बना सकता है। जिसके पास ज्ञान है वो विश्व में सबसे भाग्यशाली मनुष्य है।

वाणी में मां सरस्वती का वास होता है। विदुर नीति के अनुसार जो स्त्री मीठा बोलती है, मां सरस्वती उससे सदैव प्रसन्न रहती हैं। बुरे और कटु वचन बोलने वाली स्त्री का स्वभाव भी उसकी भाषा की तरह बुरा होता है। अच्छी वाणी बोलने वाली पत्नी भाग्यशाली होती हैं। 

जिन लोगों की संतान आज्ञाकारी होती है, वह मनुष्य सौभाग्यशाली होता है। अच्छी संतान कुल का नाम रोशन करती है। वहीं कुपुत्र कुल का नाश कर देता है। जिसकी संतान उसकी हर आज्ञा का पालन करती है, वह सबसे सुखी इंसान होता है। 

रोगों से मनुष्य का शरीर कमजोर पड़ जाता है। बीमार पड़ने से व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक शक्तियां नष्ट हो जाती है। जिसके कारण वह कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर पाता। अगर मनुष्यन निरोगी है, तो वह भाग्यरशाली है।

एक स्त्री ही घर को स्वर्ग या नरक बना सकती है। अच्छे स्वभाव और आचरण वाली स्त्री सदैव प्रसन्न  रहती है। जिससे घर में प्रेम का माहौल बना रहता है। जिस व्यक्ति के पास ऐसी पत्नी होती है, वह भाग्यशाली होता है।

Back to top button