जानें रक्षाबंधन का जबरदस्त शुभ मुहूर्त, बन रहा है मातंग और राजयोग, पूर्णिमा तिथि सूर्योदय से शाम 5:25 तक

आज रक्षाबंधन पर यानी रविवार को चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि पड़ने से राजयोग बन रहा है। इसके साथ रक्षाबंधन मानाने के लिए पूर्णिमा तिथि सूर्योदय से शाम 5:25 तक रहेगी। वहीं घनिष्ठा नक्षत्र भी होने से मातंग नाम का शुभ योग बन रहा है। वहीं पूर्णिमा तिथि के साथ इस शुभ योग में दिन की शुरुआत होने से रक्षाबंधन का महत्व और बढ़ गया है। इस बीच पूरे दिन शुभ चौघड़िया मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं।

पढ़ें रविवार, 26 अगस्त का पंचांग –

सूर्योदय 5.57
सूर्यास्त 6.57
पक्ष शुक्लपक्ष
तिथि
पूर्णिमा – शाम को 5:26 से प्रतिपदा

नक्षत्र घनिष्ठा – दोपहर 12:38 के बाद शतभिषा
योग अतिगंड – रात 8:54 के बाद सुकर्म (आनंदादी योग – मातंग, दोपहर 12:38 तक)
करण बव – शाम 05:26 के बाद बालव
शक संवत 1940 नाम – ( विलम्बी )
विक्रम संवत 2075 नाम – ( विरोधकृत् )
अमांत महीना श्रावण
पूर्णिमांत (हिन्दू) महीना श्रावण
सूर्य सिंह राशि में
चंद्रमा कुंभ राशि में

जानिए किस राशि में है कौन सा ग्रह –

सूर्य – सिंह राशि में, चंद्रमा – कुंभ राशि में, मंगल – मकर राशि में, बुध – कर्क राशि में, गुरु – तुला राशि में, शुक्र – कन्या राशि में, शनि – धनु राशि में, राहु – कर्क राशि में और केतु – मकर राशि में है।

रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त –

सुबह 07.30 से 9 बजे तक
सुबह 09 से 10.30 तक
सुबह 10.30 से दोपहर 12 तक
सुबह 11.40 से दोपहर 12.20 बजे तक- अभिजीत मुहूर्त
दोपहर 01.30 से 3 बजे तक

अशुभ समय –

राहुकाल – शाम 04:37 से शाम 06:07 तक ( अशुभ, इस समय कोई भी शुभ काम न करें )

Back to top button