जानिए: लड़कियों को पसंद आती हैं लड़कों की ये बातें

अगर आपने भी किसी लड़की को प्रपोज करने का मन बना लिया है और जल्द ही उस लड़की को अपने दिल की बात बताने भी जा रहे हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। किसी भी लड़की को प्रपोज करने से पहले उसके बारे में ये जानना बेहद जरूरी होता है कि आखिर उसे कैसे लड़के पसंद है। या वो कौन सी बातें होती हैं जो एक लड़की अपने साथी में खोजती है। जानिए: लड़कियों को पसंद आती हैं लड़कों की ये बातें

कुछ लोगों को लगता है कि लड़कियों को सिर्फ भौतिक चीजें ही आकर्षित करती हैं लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ लोगों का मानना है कि लड़कियां लड़कों के लुक्स को तवज्जो देती हैं लेकिन यह बात भी पूरी तरह से सही नहीं है। लड़कियों के लिए इन सभी चीजों से आगे भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें वो अपने पार्टनर में देखना पसंद करती हैं।

खुद की तारीफ करने वाले लड़के

लड़कियां ऐसे लड़को को बिल्कुल पसंद नहीं करती जो हमेशा खुद की तारीफ में लगे रहते हैं। ऐसे लड़को से लड़कियां दूर भागने लगती हैं।  इज्जत देने वाला होजानता हो।

हर लड़की चाहती है कि वह जिस लड़के साथ जिंदगी बिताने के लिए सोच रही हो वो दुसरे का इज्जत करना जानता हो ,वह दूसरों की भावनाओं को समझता हो और उनका सम्मान करना जानता हो। उसके लिए परिवार की इज्जत मायने रखती हो और वह अपने पार्टनर के परिवार को भी वही सम्मान देता हो, जो वह अपने परिवार को देता है।

 ईमानदार होना है जरूरी
किसी भी लड़की को यह पसंद नहीं आएगा कि उसका साथी फ्लर्ट किस्म का हो। रिश्ते में ईमानदारी का होना बहुत जरूरी है। लड़कियों के लिए यह बात बहुत मायने रखती है।

दूल्हे ने जयमाला के बाद किया शादी से इनकार, राज जानकर चौंक गए लोग…

गंभीरता है जरूरी
किसी भी लड़की को यह पसंद नहीं आएगा कि उसका साथी बच्चों जैसे काम करे। उन्हें गंभीर, फैसले लेने में सक्षम और स्पष्टवादी लड़के पसंद होते हैं। भावनात्मक रूप से कमजोर लड़के उन्हें आकर्षित नहीं करते हैं।

फिटनेस और लुक
हर कोई चाहता है कि उसका पार्नर आकर्षक हो। लड़कियां भी इस सोच से अलग नहीं हैं। लड़कियों को शारीरिक रूप से मजबूत और फिट लड़के बहुत आकर्षित करते हैं।

हमेशा सवाल करने वाले लड़के
अक्‍सर देखा जाता है कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बेहद पजेसिव हो जाते हैं। उनकी गर्लफ्रेंड कब-कितने बजे कहां जा रही है, उन्हें हर बात की जानकारी चाहिए होती है। ऐसे बंदिश लगाने वाले लड़को को भी लड़कियां पसंद नहीं करती हैं।

सुनने में यकीन करने वाले
लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं जो सिर्फ अपनी कहते रहें। उन्हें उन लड़कों से खासा परेशान होती है जो सुनते कम हैं और बोलते ज्यादा हैं।

पुरुष मित्र से ईर्ष्‍या करने वाले लड़के
अक्सर लड़कों को अपनी गर्लफ्रेंड के मेल फ्रेंड पसंद नहीं होते हैं। फिर चाहे वो लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए कितनी भी ईमानदार क्यों न हो। लड़को के मन में लड़की के मेल फ्रेंड के लिए हमेशा जलन की भावना ही रहती है। ऐसे लड़को को हमेशा ये देखना चाहिए कि लड़की आपको लेकर कितनी गंभीर है न कि यह देखें कि उसकी सामाजिक जिंदगी में कौन है कौन नहीं। अगर आपकी भी यही आदत है तो लड़की को आपसे प्यार नहीं नफरत होगी।

 
Back to top button