जानिए, कैसे मंगल आपके जीवन में भरेगा ऊर्जा का संचार

मेष राशि वालों आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। सभी नामुमकिन लगने वाले काम पूरे हो जाएंगे। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज काफी समय बाद आप मन से खुश होंगे। पूरा दिन आपका खुशी से बीतेगा। घऱ से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। महिलाएं स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। धार्मिक और सामाजिक कामों में ध्यान दें, सोच में गम्भीरता रहेगी।जानिए, कैसे मंगल आपके जीवन में भरेगा ऊर्जा का संचार

शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 2

वृष राशि वालों आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। घर खरीदने के लिए अच्छा अवसर है। इस राशि के बच्चे दिन भर मौज-मस्ती में बिजी रहेंगे। इस राशि के लोगों की किस्मत के दरवाजे खुले हैं। कारोबारी ट्रिप लाभदायक होगी। आपको शुभ फल प्राप्त होगा। 

शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 7

मिथुन राशि वालों आज जो योजना बनाई है, उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आज पूरा दिन आप एनर्जेटिक रहेंगे लेकिन सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। आपकी बुद्धिमत्ता की लोग प्रशंसा करेंगे। ऑफिस में आपकी वजह से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से कुछ गिफ्ट भी मिल सकता है।

शुभ रंग- मैजेंटा  शुभ नंबर- 8

 

कर्क राशि वालों आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। समाज में तेज की तरह चमकेंगे। लोग आपका सम्मान करेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। ऑफिस में आपके काम को देखकर प्रमोशन की बात चल सकती है। जो लोग शादी करने की सोच रहे हैं उनको शादी का अच्छा ऑफर मिल सकता है।

शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 4

सिंह राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। काम में मन लगा रहेगा। ऑफिस में अपने काम से सहयोगी और अधिकारी खुश रहेंगे। मानसिक तनाव को कम करने के लिए परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। हाई-फाई लोगों से संपर्क बनेगा। शॉर्ट ट्रिप पर जाने का योग बन रहा है।

शुभ रंग- लाल रंग  शुभ नंबर- 6

कन्या राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में मेहनत की स्थिति रहेगी जो नया मौका मिले, उसे जाने न दें। भविष्य में काम आएगा। बस खुद पर कॉन्फीडेंस रखें। सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। फैमिली के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। सभी रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आपके ज्यादातर काम समय से ही पूरे हो जाएंगे।

शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 2

तुला राशि वालों आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। परिवार के साथ टूर पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस राशि के बच्चे आज खेल-कूद और मौज-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। बिजनेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। ये ट्रिप आपके लिए यादगार साबित होने वाला है। जीवनसाथी से गिफ्ट मिलने का योग है।सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें और अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें।

शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 3

वृश्चिक राशि वालों इस राशि के लोग दूसरों को सजेशन देने या उनके मामलों में दखल अंदाजी न करें। अपने पार्टनर के फैसले पर उसका साथ दें। साथी की अगर कोई बात अच्‍छी न लगे तो उसे प्‍यार से समझाएं। स्‍वास्‍थ्‍य सामान्‍य रहेगा। अपने माता पिता और बच्चों के साथ मस्ती करें। इससे रिश्ते मजबूत होंगे। विरोधियों की चाल को नाकाम करते हुए आगे बढ़ेंगे।

शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 5

धनु राशि वालों आज घर, परिवार और प्रेमीजनों को लेकर मन बहुत सक्रिय रहेगा।अपने काम पर बारीकी से ध्यान दें। किसी अनुभवी की सलाह लेकर ही कोई महत्वपूर्ण काम करें। आप कुछ ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। जो काम अटक रहे हैं वो आज पूरे हो सकते हैं। आप लव लाइफ के विवादों में न पड़ें तो ही अच्छा है।

शुभ रंग- गुलाबी   शुभ नंबर- 1

 

मकर राशि वालों आज रोमांटिक डेट का प्रोग्राम बनेगा। आपको करीबी मित्र से लाभ होगा। सभी काम आसानी से बनेंगे। शाम तक धन संबंधी प्रॉब्लम हल होगी। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। परिजनों से सामंजस्य बनेगा। बाहर खाने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 7

कुम्भ राशि वालों आज पूजा-पाठ में आपका मन लगा रहेगा। धार्मिक स्थान पर कुछ दान करेंगे तो लाभदायक होगा। इस राशि की महिलाएं आज सोशल वर्क में पार्टिसिपेट करेंगी। परिवार के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में बेलेंस बनाकर रखना होगा। जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं घूमने जाएंगे।

शुभ रंग- क्रीम   शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों आपको परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। आपके दोस्त और जीवनसाथी इस काम में आपकी मदद करेंगे। जिससे आपको बिजनेस में फायदा होगा। आज आप फैमिली प्लानिंग के बारे में भी सोच सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग- सफ़ेद   शुभ नंबर- 6

Back to top button