जानिए किन्नर से जुड़ी ये महत्वपूर्ण जानकारी, आपके भी आ सकती है बहुत काम

हमारे जीवन में हर एक वस्तु का महत्व होता हैं| इन्ही वस्तुओ का महत्व समझाने के लिए हमारे जीवन में कई सारे पड़ाव आते हैं कुछ सुख के तो कुछ दुख के, हर इंसान को इन दोनों पड़ावो से गुजरना होता हैं| बहुत लोगो का मानना होता हैं की उनके जीवन का लक्ष्य केवल पैसा कमाना होना चाहिए| लेकिन शायद उन्हें यह नहीं मालूम की पैसे से सबकुछ नहीं खरीदा जा सकता हैं|जानिए किन्नर से जुड़ी ये महत्वपूर्ण जानकारी, आपके भी आ सकती है बहुत काम

हमारे जीवन में पैसो की बहुत महत्ता हैं क्योंकि इन्हीं पैसो से हमारा घर चलता हैं तो इस बात को हम नजरंदाज नहीं कर सकते हैं| बात करे सनातन धर्म की तो इस धर्म में पत्थर से लेकर जीव-जंतु सभी पूजे जाते हैं। अगर देखा जाए तो हमारे जीवन में हर एक वस्तु का महत्व है| हमारे जीवन में दो तरह की ऊर्जा होती हैं|

हमारे जीवन में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसमें नकारात्मक ऊर्जा को हरने की शक्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहो का उल्लेख किया गया हैं| इन नौ ग्रहों की श्रेणी में बुध एक ऐसा ग्रह है जिसे प्राण वायु और प्रकृति की संज्ञा दी गयी है। बुध जीवन में अंतर कारक का ग्रह है। जब हमारे कुंडली में बुध ग्रह पीड़ित अथवा दूषित हो जाता है। तब जीव जंतुओं में तीसरी योनि की उत्पत्ति होती है।

सनातन धर्म के अनुसार तीसरी योनि किन्नर के नाम से जानी जाती है। मान्यता हैं की यह योनि शिव और शक्ति के मिलन का परिणाम हैं। माना जाता हैं की किन्नरों में नकारात्मक ऊर्जा को निष्क्रिय करने की शक्ति ईश्वर के द्वारा प्रदान की गयी है। इस कलयुग भरी दुनिया में एकमात्र किन्नर ही हैं जिनके श्राप और वरदान फलित होते हैं| कभी भी इन किन्नरो को नाराज नहीं करना चाहिए|

सभी का मानना हैं की किन्नरों का आशीर्वाद और श्राप दोनों ही आपके जीवन पर प्रभाव डालते हैं। अक्सर ये लोग बच्चे के जन्म पर उसे आशीष देने आते हैं| जिनके आशीर्वाद से बच्चा दीर्घायु होता हैं और स्वस्थ्य भी रहता हैं| यदि आपने इन्हें नाराज किया तो इसका बुरा असर आप पर पड़ सकता हैं| उनके श्राप में इतनी शक्ति होती हैं की आपको आसमान से सीधे जमीन पर ला सकती हैं|

यदि आपको किसी किन्नर का आशीर्वाद्द मिल जाए तो आपका वर्तमान और भविष्य सब बढ़िया होगा| मान्यता हैं की बुध और मंगल को प्रसन्न करने के लिए किन्नरों की सेवा बहुत ही शुभ मानी जाती है। ज्योतिषचार्यों के अनुसार जो व्यक्ति लंबे समय से रोग ग्रस्त हैं वे लोग किन्नरों को हरा मूंग दान करे तो उन्हें बहुत लाभ मिलेगा।

यहाँ तक भी कहा जाता हैं की जिन कन्याओं के विवाह में बाधा आती है तो उन्हें किन्नरों को हरे रंग की कांच की चूड़ियां दान करनी चाहिए| ऐसा करने से उनके विवाह के रास्ते खुल जाते हैं। जो भी लोग कारोबार की समस्या से परेशान हैं तो उन्हें किन्नरों को कौड़िया दान करनी चाहिए| यदि आप ऐसा करते हैं तो जल्द ही आपके कारोबार में बढ़ोतरी होती है और आपके जीवन में पैसों की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती हैं|

Back to top button