जानिए ऐसी घटनाओं के बारे में जिनका रहस्य आज तक नहीं खुला…

हमारी इस दुनिया में कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। जैसे कई लोग भगवान पर विश्वास करते हैं तो किसी को लगता है कि किसी व्यक्ति के पास जादुई शक्तियां हैं लेकिन इन बातों पर कुछ लोगों को विश्वास नहीं होता और वह इनके पीछे के तर्क तलाशने लग जाते हैं। जिसके बाद कई घटनाओं के पीछे के राज खुल जाते हैं लेकिन कई ऐसी घटनाएं भी होती हैं.. जिनके पीछे का कारण राज ही रह जाता है। आज हम आपको इतिहास में घटित ऐसी ही घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं-जानिए ऐसी घटनाओं के बारे में जिनका रहस्य आज तक नहीं खुला...जनवरी 2012 में फ्लोरिडा के कीस्टोन हाईट्स में अचानक दर्जनों कछुओं की मौत हो गई। यहां के निवासियों का कहना है कि उन कछुओं को दर्दनाक मौत नसीब हुई थी। इस घटना की जांच का काम फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ कन्वरजेशन कमीशन को सौंपा गया। लेकिन ये आज तक नहीं बता पाए कि आखिरकार उन कछुओं के साथ क्या हुआ था।

दर्जनों कछुओं की मौत

यह घटना साल 2014 की है जब नासा ने इंटरनेट पर मंगल ग्रह की कुछ तस्वीरों को साझा किया था। दुनिया भर के लोगों ने उन तस्वीरों को देखा। उन्हीं में से कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इन तस्वीरों में से एक में जांघ की हड्डी जैसी चट्टान को देखा। लेकिन इस बात का पता आज भी वैज्ञानिकों को नहीं लग पाया है कि मंगल ग्रह पर आखिर हड्डी की आकार की चट्टान कैसे आई थी।

हड्डी के आकार की चट्टान

साल 2017, दिसंबर में नियमित सर्वेक्षण उड़ान के दौरान अंटार्कटिका के किंग बोडेइन आईस शेल्फ में एक अंगूठी के आकार का क्रेटर देखा था। जो बेहद उद्भुत दिखाई दे रहा था, इसके पीछे का कारण भा आज तक पता नहीं चल पाया है।

अंगूठी के आकार का क्रेटर

एक 23 साल के लड़के को ऐसा लगता है कि उसने अपनी जिंदगी के कुछ साल ऐसे जिए हैं जो पहले भी घटित हो चुके हैं। उस लड़के का दावा है कि वह जो कुछ भी करता है उसे लगता है कि वह सबकुछ पहले भी उसके साथ हो चुका है।

एक लड़के का अनुभव- जो हो रहा है पहले भी हो चुका है

साल 2011 में अमेरिका के लेक मिशिगन में खोजकर्ताओं को एक जहाज मिला। उनका दावा है कि वह 17वीं शाताब्दी का खोया हुआ जहाज है जिसे 1679 में बनाया गया था। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसा कोई जहाज उस समय बना ही नहीं।

ऐसा जहाज मिलना जो कभी बना ही नहीं था

ये घटना साल 2002 की है जब जेसन पेजेट नामक व्यक्ति के सिर पर दो लोगों ने तीव्रता से वार किया। सिर पर चोट लगने से उसे एक तरह का स्ट्रेस डिसॉर्डर हो गया लेकिन इस हमले से उसे एक फायदा भी हुआ। 31 साल के जेसन इस चोट से रातों रात मेथमेटिकल जीनियस बन गए। इस बात का पता भी आज तक नहीं चल पाया है कि कोई चोट लगने से भला जीनियस कैसे बन सकता है। जेसन से जुड़े लोग इसे एक तरह का चमत्कार बताते हैं।

सिर में चोट लगने से बना जीनियस

ये घटना 25 जनवरी साल 2010 की है जब कनाडा के हारबर मिल के पास बहुत सारे यूएफओ आसमान से धरती की तरफ गिरने लगे। उस वक्त वहां कई लोगों ने ये नजारा देखा था। उनमें से ही एक ने इसका फोटो क्लिक किया ताकि इस घटना पर लोग विश्वास कर सकें। ये यूएफओ दिखने में बिल्कुल मिसाइल जैसे लग रहे थे।

आसमान से गिरकर धरती के पास आए यूएफओ

ये मामला चिली का है, इसमें साल 2013 में एक व्यक्ति ने एक अजीब सी उड़ने वाली चीज देखी थी। यह अजीब दिखने वाला जीव चिली के सैंटिआगो में बुस्मान्ते पार्क के दो पेड़ों के बीच उड़ रहा था। जिस आदमी ने उसे देखा उसने बताया कि वह बैटमैन और ड्रैगन का मिलाजुला रूप लग रहा था।

इंसान जैसा उड़ने वाला प्राणी

उसके पंख कुछ कुछ चमगादड़ जैसे थे, उसके दांत काफी नुकीले और लंबी पूंछ व पंजे थे। इसके पीछे का रहस्य पता लगाने की भी कोशिश की गई लेकिन अभी तक पता नहीं लग पाया है कि यह सच था या महज उस आदमी की कल्पना।

पिछले जन्म के राज खोलता बच्चा

ये घटना हरियाणा के पलवल जिले की है जहां एक बच्च ने ने अपने पिछले जन्म के सारे राज खोल दिए। उसने बताया कि पिछले जन्म में उसकी मौत सड़क हादसे में हुई थी। अपनी मौत के बाद करीब 10 सालों तक वह भटकता रहा। यानि उसे मरने के दस साल बाद अगला जन्म मिला। इसके बाद उसने अपने पिछले जन्म के परिवार के बारे में भी सबकुछ बता दिया। जब इस बात की खोज की गई तो वह सबकुछ सच निकला। लेकिन बच्चे को ये पता कैसे चला ये आज तक कोई नहीं बता पाया है।

मंगल ग्रह की फोटो में इंसान की परछाई

मंगल ग्रह की एक और फोटो से बवाल मच गया था जिसमें अंतरिक्ष यान के बगल में एक इंसान कुछ करता हुआ दिखाई दे रहा था। कुछ का मानना है कि ये तस्वीर स्टूडियो में ली गई होगी तो कुछ का कहना है कि ये सच है।

72 सालों से कुछ नहीं खाया-पीया इन्होंने

विज्ञान कहता है कि बिना खाए एक व्यक्ति करीब 30-40 सालों तक जीवित रह सकता है। लेकिन बिना पानी पिए कोई 5 साल से ज्यादा जीवित नहीं रह सकता। ये बात अपने आप में एक अजूबा है कि भारत में एक ऐसे ही शख्स हैं। जिनका नाम है प्रल्हाद जानी। इनकी उम्र करीब 83 साल है और इनका कहना है कि इन्होंने पिछले 72 सालों से ना कुछ खाया है और ना ही कुछ पीया है।

वियतनाम में विलुप्त हिरण का मिलना

वियतनाम के थान हाओ प्रोविंस स्थित जुआन तीन नेचर रिजर्व में खोजकर्ताओं की टीम ने एक ऐसा हिरण देखा जिसकी प्रजाति 85 साल पहले ही खत्म हो चुकी थी। इस घटना को सुनने के बाद कुछ लोग इसे मनगढंत कहानी बता रहे हैं क्योंकि खोजकर्ता उसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं दे पाए हैं।

Back to top button