जम्मू-कश्मीर: लद्दाख में बर्फीले तूफान में दबे 10 पर्यटक, 3 शव बरामद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में बर्फीले तूफान और हिमस्‍खलन से खारदूंगला दर्रे के पास कई वाहन बर्फ के नीचे दब गए हैं। बताया जा रहा है कि बर्फ के नीचे लगभग 10 लोग फंसे हुए हैं। सेना और पुलिस ने राहत और बचाव काम शुरू कर दिया है। इस हिमस्‍खलन में अभी तक तीन लोग मारे जा चुके हैं। मरने वालों की संख्‍या में इजाफे की आशंका जताई जा रही है, क्‍योंकि हिमस्‍खलन को काफी समय बीत चुका है।जम्मू-कश्मीर: लद्दाख में बर्फीले तूफान में दबे 10 पर्यटक, 3 शव बरामद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने कहा कि वाहन सुबह 7 बजे हिमस्खलन की चपेट में आए थे। उन्होंने कहा कि बीआरओ ने बर्फ के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए तुरंत अपने जवानों और मशीनरी को लगा दिया। सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें भी बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

बता दें कि लद्दाख में बर्फ का पहाड़ खिसकने के बाद कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। ये वाहन बर्फ के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलने ही भारतीय सेना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि यहां मौसम लगातार बदल रहा है। इसकी वजह से राहत और बचाव काम में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में इन दिनों पारा काफी नीचे चला गया है। घाटी बर्फ की चार से ढक गई है। लद्दाख में तो सफेद बर्फ के अलावा कुछ नजर ही नहीं आ रहा है। लोगों को अपने घरों से निकलने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन में जमकर बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं।

Back to top button