जन्मदिन 29 जुलाई : 2018-2019 का वार्षिक राशिफल

(आज बॉलिवुड ऐक्टर संजय दत्त का जन्मदिन है, उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही आज जन्मे लोगों को इस दिन की बहुत-बहुत बधाइयां।)जन्मदिन 29 जुलाई : 2018-2019 का वार्षिक राशिफल

नया वर्ष रजत पाद से प्रवेश कर रहा है। जुलाई शेष में राजनीतिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। अगस्त में ग्रहचाल मध्यम है, गुप्त शत्रुओं के षड़यंत्र से बचें। सितंबर- अक्टूबर पूर्वापेक्षा शुभ रहेंगे। व्यय से अधिक लाभ होगा। कुशल जातकों के भाग्य का उदय नवम्बर से लेकर दिसंबर तक होगा।

बुध के सहयोग से अधिकांश जातकों की बौद्धिक, धार्मिक और व्यवसायिक प्रयास सार्थक होंगे। जनवरी-फरवरी 2019 में कुछ अनावश्यक प्रपंचों के कारण परेशानी रह सकती है। बौद्धिक कार्यों से जुड़े महानुभाव इस वर्ष मार्च में अपने काम-काज का विस्तार करेंगे। जो जातक नौकरी पेशा हैं, उनका मनोवांछित जगहों पर तबादला भी अप्रैल-मई तक मामूली प्रयासों से हो जाएगा।

जून 2019 से लेकर 11 जुलाई तक सभी स्थितियां सामान्य सुखद रहेंगी। महिलाओं के लिए वर्ष अधिक लाभप्रद है। विद्यार्थियों को नियमित सहज परिश्रम से ही सफलता प्राप्त हो जायेगी। मंगल आपकी राशि के अनुकूल नहीं है अतः श्री सुंदरकांड पाठ एक नित्य रात्रि में 8 बजे के उपरान्त शुद्ध धृत का दीपक जलाकर 40 दिन पर्यन्त करें।

Back to top button