जन्मदिन 23 जून 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

इस वर्ष चन्द्र गुरू वर्ष के स्वामी बन रहे हैं। 18 जून से जुलाई अंत तक शुभ व्यय, कीर्ति की वृद्धि, हर्ष मंगलमय परिवर्तन और मनोर्थ सिद्धि होगी। अगस्त और सितंबर का समय स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है, फिर भी नियमित कार्यक्रमों के बदलाव लाने से यथोचित लाभ हो जाएगा।जन्मदिन 23 जून 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

अक्टूबर और नवम्बर तक सभी रूके हुए कार्य कुछ झंझटों और व्यय करने के बाद बन जाएंगे। दिसंबर और जनवरी मास में मंगल कार्य की योजना बनेगी। फरवरी और मार्च 2019 आपके पुरूषार्थ को उजागर करेंगे। अप्रैल और मई तक सकारणीय यात्रा और पर्यटन के योग हैं।

जून अंत तक अपने ज्ञान व मनोरंजन पर खर्च करना सुखद सिद्ध होगा। वर्ष का उत्तरार्ध अत्यधिक व्यस्तता का है। जुलाई 2019 आरंभ तक विद्यार्थियों की मनोर्थ सिद्धि होगी।

Back to top button