जन्मदिन 20 जून 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

इस वर्ष का स्वामी बुध है। वर्ष स्वर्ण पाद से प्रवेश हो रहा है, इसलिए जून आरंभ से 28 जुलाई 2018 तक पुराने विवाद निपटाने में सफलता रहेगी। अगस्त और सितंबर में सतपुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। अक्टूबर और नवम्बर में उच्चाधिकारियों की कृपा से नौकरी में उन्नति मिलेगी।जन्मदिन 20 जून 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

दिसंबर और जनवरी में संपत्ति संबंधी विवादों का समाधान निकल जाएगा। फरवरी में राजनैतिक प्रतिद्वंदियों का विरोध उग्ररूप धारण कर सकता है। अपने मन की गुप्त बात व प्रगति का रहस्य किसी को न बतायें। मार्च 2019 से अपै्रल तक किसी मंगल कार्य की योजना बनेगी। मई में सार्थक यात्रा और पर्यटन के योग हैं।

महिलाओं के लिए वर्ष दाम्पत्य सुख कारक सिद्ध होगा। विद्यार्थियो के लिए साधारण परिश्रम से ही उत्तम सफलता कारक है। विशेष अच्छे परिणामों के लिए जून में श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ किसी विद्वान ब्राह्मण से करायें और सांड को गुड़ नित्य खिलाएं।

Back to top button