जन्मदिन 10 मई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी, जानिए

नया वर्ष रजत पाद से प्रवेश कर रहा है। मई शेष में राजनीतिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। जून में ग्रहचाल मध्यम है, गुप्त शत्रुओं के षड़यंत्र से बचें। जुलाई और अगस्त पूर्वापेक्षा शुभ रहेगा। व्यय से अधिक लाभ होगा। कुशल जातकों के भाग्य का उदय सितम्बर से लेकर अक्टूबर तक होगा। बुध के सहयोग से अधिकांश जातकों की बौद्धिक, धार्मिक और व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे।जन्मदिन 10 मई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी, जानिए

नवम्बर और दिसम्बर में कुछ अनावश्यक प्रपंचों के कारण परेशानी रहेगी। बौद्धिक कार्यों से जुड़े महानुभाव इस वर्ष जनवरी 2019 में अपने कामकाज का विस्तार करेंगे। जो जातक नौकरी पेशा हैं, उनका मनोवांछित जगह पर बदलाव भी फरवरी और मार्च तक मामूली प्रयासों से हो जाएगा। अप्रैल 19 से लेकर 11 मई , 2019 तक सभी स्थितियां सामान्य सुखद रहेंगी।

महिलाओं के लिए वर्ष अधिक लाभप्रद है। विद्यार्थियों को नियमित सहज परिश्रम से ही सफलता प्राप्त हो जाएगी। मंगल आपकी राशि के अनुकूल नहीं है अतः श्री सुन्दरकांड पाठ एक नित्य रात्रि में 8 बजे के उपरान्त शुद्ध धृत का दीपक जलाकर 40 दिन पर्यन्त करें

Back to top button