जन्मदिन 04 अगस्त 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

(आज भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक स्वर्गीय किशोर कुमार का भी जन्म दिन है। इन्होंने अपनी आवाज और कला के जरिए भारतीय सिनेमा और संगीत को नई ऊंचाइयां दीं। इन्हें और आज जन्मे सभी जातकों को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं)जन्मदिन 04 अगस्त 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

तुला राशि का बृहस्पति और शनि आपके मूल अंक के स्वामी बन रहे हैं। इस वर्ष शक्तिशाली जीव साक्षिणी देहधारी प्रधान ग्रह मुंथा आपके वर्षभर की संचाल ग्रह बनी हैं। इस ग्रह योग के चलते आपको आगामी वर्ष उत्तम प्रभाव देने वाला सिद्ध होगा। अगस्त अंत तक तक कामकाज का अच्छा सिलसिला शुरू हो जाएगा।

संभव इस वर्ष सितंबर से लेकर अक्टूबर तक आपका स्वास्थ्य कुछ नरम चले। यह समय नवम्बर के अंत तक खत्म होगा। दिसंबर और जनवरी 2019 तक जहां आप यथेष्ठ लाभ से लाभान्वित होंगे, वहां वाहन या आवास सुख में भी पुनः वृद्धि होगी। फरवरी से लेकर मार्च तक आजीविका के क्षेत्र में प्रमोशन कारक ग्रह है।

अप्रैल से लेकर मई तक का समय बहुत ही अनुकूल व्यतीत होगा, इसमें जोखिम उठाने से लाभ हो सकता है। जून से लेकर जुलाई तक महिलाओं के लिए दाम्पत्य जीवन में असन्तुष्टि कारक रहेगा। अगस्त विद्यार्थियों के लिए सामान्य परिश्रम से ही वांछित सफलता प्राप्त हो जाएगी।

Back to top button