घमौरियों की समस्या से जल्द छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलु नुस्खे

गर्मियों के मौसम में झुलसा देने वाला धूप और गर्मी से सभी का हाल बेहाल हो जाता हैं। ऐसे में आपकी परेशानी  और भी बढ़ा देती है घमौरियां। गर्मी के मौसम में घमौरियां होना आम बात हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र में ये समस्या देखी जा सकती हैं।घमौरियों की समस्या से जल्द छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलु नुस्खे

लाल निशान के साथ तेज खुजली, जलन का होना घमौरियों की पहचान हैं। जो इस गर्मी में अच्छे अच्छे की बड़ी परेशानी बन जाता हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए घरेलु उपायों से बेहतर ओर कुछ नहीं हैं। जी हां घमौरी जैसी समस्या को दूर करने के लिए कई ऐसे घरेलु उपाय है जो आपको इस समस्या से राहत पहुंचाएगा। तो चलिए एक नजर डालते है इन घरेलु उपायों पर जो आपकी घमौरियों को छट से भगा देगा।

बर्फ

घमौरियां गर्मी से होने वाली परेशानी हैं। ऐसे में इन्हें दूर करने और राहत पाने के लिए बेहतर है आप इनमें बर्फ लगाए। प्लास्टिक की एक पॉलिथिन में बर्फ लेकर घमौरियों पर लगाए। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। जलन जैसी परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। बर्फ का इस्तेमाल आप दिनभर में 2-3 बार कर सकते हैं।

चंदन पाउडर

घमौरियों को दूर भगाने के लिए चंदन पाउडर भी क बेहतर विकल्प हैं। इसका इस्तेमाल गुलाबजल के साथ करें। जलन और खुजली से जल्द राहत मिलेगी।

मुल्तानी मिट्टी

घमौरियों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल एक बेहतर और कारगर नुस्खा हैं। घमौरी वाली जगह पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से इनसे जल्द से जल्द छुटकारा पाया जा सकता हैं। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल गुलाबजल के साथ करने से जलन और खुजली में राहत मिलती हैं।

सूती औ ढीले-ढाले पहनें कपड़े

गर्मियों के मौसम में घमौरियों से बचने के लिए बेहतर है कि आप कॉटन के ढीले ढाले कपड़े पहने। सिंथेटिक और टाइट कपड़े पहनने से बचे।   

Back to top button