ग्रह और नक्षत्र बदल रहे अपनी जगह, अगले नौ दिन ‘ब्रह्मांड’ से बरसेगी आग
May 26, 2018
1 minute read
पूरा देश भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे में ग्रह और नक्षत्र भी अपनी स्थिति बदल रहे हैं। जिसके बाद अब अगले नौ दिन सूर्यदेव और आग बरसाने वाले हैं।
यानी 25 मई को सूर्य ग्रह शाम सात बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद वे आगामी तीन जून तक वहीं रहेंगे। इस दिनों में सूर्य पृथ्वी के अधिक निकट होता है। ऐसे में भीषण गर्मी होती है।
कहा कि, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। जिस समय में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होते हैं उस समय चन्द्र नौ नक्षत्रों में भ्रमण करते हैं, यही कारण है कि इसे नौतपा कहा जाता है। वहीं इसके कारण बारिशअ और आंधी के भी आसार बन रहे हैं।
ज्योतिष के मुताबिक ज्येष्ठ माह में सूर्य के वृष राशि के 10 अंश से 23 अंश 40 कला तक नौतपा कहलाता है। इस दौरान तेज गर्मी रहने पर बारिश के अच्छे योग और कम तपन पर बारिश में कमी दर्शाती है। सूर्य 8 जून तक 23 अंश 40 कला तक रहेगा।
माना जाता है कि, रोहिणी के दौरान अगर बारिश होती है, तो इसे आम भाषा में रोहिणी का गलना कहा जाता है। वहीं इस वर्ष ग्रहों के अनुसार अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। इस वर्ष बारिश पूरे सीजन भर यानी तकरीबन 50-55 दिन बारिश के संकेत बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इस वर्ष ब्रह्मांड के राजा सूर्य और मंत्री शनि हैं। दोनों ही ग्रह तीव्र उष्मा देने वाले हैं। इसके कारण भी भीषण गर्मी होने के संकेत हैं।