गोंडा: बरात में नर्तकी के साथ डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद, जिसमें एक युवक को चाकू मारकर…

बरात में नर्तकी के साथ डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक युवक को चाकू मारकर घायल का दिया गया। युवक की स्थिति नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी सियाराम कुरील की पुत्री की शादी श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के अमवा मिश्रौलिया निवासी बाबू कुरील के पुत्र विजय कुमार के साथ तय हुई। बरात बुधवार को पहुंची थी। बरातियों को जलपान कराने के बाद बरात पक्ष की ओर से लायी गयीं नर्तकिया देर रात डीजे पर डांस कर रही थीं। बराती पक्ष के युवकों तथा भंगहा गांव के कुछ युवकों के बीच नर्तकी के साथ डांस करने को लेकर कहासुनी हो गयी। तभी एक बराती ने भंगहा गांव के ओंकार सोनकर (22) को पेट में चाकू घोंप दिया। इससे बरात में अफरातफरी मच गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी पहुंचे और बरात पक्ष से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल युवक को सीएचसी भिजवाया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां भी घायल की स्थिति नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है। घायल युवक की मां गीता देवी पत्नी सतीश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनसेट

कराई शादी

-घटना के बाद सभी बराती फरार हो गए थे। जनवास में केवल दूल्हा विजय कुमार कुरील व उसका पिता बाबूराम ही रह गए। लड़की पक्ष के परिजनों ने दूल्हे को लेकर आनन-फानन में द्वारपूजा करवाया और उसके बाद उसकी शादी कराई।

Back to top button