गर्लफ्रेंड का दिल जितने के आसान तरीके

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड का दिल जितना चाहते है और उसके होंठों पर मुस्कान देखना चाहते है तो कुछ उपाय जरूर अपनाएं जिससे आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश रख सकेंगे और वो खुश हो जाएं। आइए ऐसे ही बातो को जानते है, जिससे आप अपनी गर्लफ्रेंड के दिल को जीत सकेंगे। गर्लफ्रेंड का दिल जितने के आसान तरीके

सुगंध का इस्तेमाल करें 

लड़कियों को सुगंध बहुत पसंद होती है, इसलिए जब भी आप अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाएं, तो  डीयो, परफ्यूम का इस्तेमाल जरूर करें। फिर देखिए उन पर क्या जादू चलता है। 

गर्लफ्रेंड की बातों पर ध्यान दें 

आप अपनी गर्लफ्रेंड की बातों को ध्यान से सुने, क्योंकि हर लड़की चाहती है कि उसका प्रेमी उसका ख्याल रखें। इससे उसे यह महसूस होगा की आप उसके सच्चे साथी है जो सुख-दुःख मे काम आते है। अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ करें और बातों-बातों मे यह जरूर कहे की वह खूबसूरत है। 

उसकी पसंद का ख्याल रखें

अपने आपको उसके अनुसार ढलने की कोशिश करें। वह क्या पसंद करती है और क्या नहीं यह जानने की कोशिश करें। जब डिनर पर जाएं तो आप उसकी पसंद का खाना ही खाएं। बाते करते वक़्त उनका हाथ कुछ सेकंड के लिए जरूर थामे। जब भी आप उनसे मिले प्यार से उनके सर को चूमे। 

छोटी-छोटी बात का ख्याल रखें 

अपनी गर्लफ्रेंड को इस बात का अहसास करवाएं कि आप उनसे प्यार करते है। उन्हें बराबर यह बात कहते रहे कि आप उन्हें कितना प्यार  करते है। अगर वह परेशान है तो उन्हें गले लगाकर इस बात का अहसास दिलाए कि वह आपके लिए कितना मायने रखती है।  

गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती करें 

कभी-कभी उनके पसंदीदा गाने भी उन्हें सुनाए। आप अपनी गर्लफ्रेंड को अपने परिवार और दोस्तों से मिलवाए, इससे आपके प्रति उनका  विश्वास बढ़ेगा। प्यार का इजहार करने के लिए उनके बालों को प्यार से सहलाए। 

तोहफा दे 

आधी रात को मैसेज कर उन्हें यह बताये की आप उन्हें कितना मिस कर रहे है। खुश करने के लिए उनको फूलो का तोहफा दे। हो सकता है आपके पास तोहफा देने का कोई अवसर न हो, बिना किसी ऐसे अवसर के भी उन्हें तोहफा दे सकते है। उनके साथ अच्छा टाइम स्पेंड करें। 

Back to top button