गजब: 4 बच्चों की दादी है 70 साल की ये महिला, जानिए इनकी फिटनेस का राज

ऑस्ट्रेलिया की एक महिला कैरोलीन हार्ट्ज़ की उम्र 70 साल है। उनके चार पोते-पोतियां हैं लेकिन उन्हें देखने के बाद इन दावों पर कोई विश्वास नहीं करता। कौरोलीन ना सिर्फ फिट हैं बल्कि दिखने में भी कम उम्र लगती हैं और बेहद सुंदर हैं।गजब: 4 बच्चों की दादी है 70 साल की ये महिला, जानिए इनकी फिटनेस का राज

अपने इस जादुई व्यक्तित्व का राज़ भी उन्होंने बताया जो बेहद मामूली है। कैरोलीन ने बताया कि पिछले 28 साल ने उन्होंने शुगर से बना कुछ भी नहीं खाया है। जवान दिखने की सबसे बड़ी वजह यही है। चार बच्चों की दादी कैरोलीन कहती हैं कि आप क्या खाते हैं, सबसे ज़्यादा उस पर ध्यान देना ज़रूरी है।

इसके अलावा आपको अपने पैर भी हिलाते रहना चाहिए। कैरौलीन जब 40 साल की थीं, तभी उनके शरीर में मधुमेह के लक्षण पाए गए। तब वो नाश्ते में चीज़ केक खाती थीं और दोपहर में बिस्कुट खाया करती थीं। 

अंडरवर्ल्ड के खौफ से इस कदर डर गई ये बड़ी हीरोइन कि रातोंरात छोड़ दी बॉलीवुड

मगर मधुमेह के लक्षण मिलने के बाद उन्होंने मीठा खाना बिल्कुल छोड़ दिया। महज़ एक साल में उनका ब्लड शुगर सामान्य हो गया। कैरोलीन ने बताया कि वह अपने खाने-पीने को लेकर बेहद सतर्क हो गईं। 

ऐसा नहीं है कि उन्होंने मीठा नहीं खाया, बस शुगर की जगह उन्होंने उसका विकल्प ज़िलिटोल खाना शुरू कर दिया। डाइट के अलावा कैरोलीन 8 घंटा सोती हैं और हर सुबह टहलने जाती हैं। 

 
 

 

 
Back to top button