क्या आप भी कर्ज से हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय आपको जल्द देगा राहत

हिंदू धर्म के अनुसार, कर्ज का बोझ मनुष्य को मरने के बाद भी खत्म नहीं होता, उसे किसी ना किसी रूप में कर्ज जरूर चुकाना पड़ता है। धर्मग्रंथों के अनुसार, जहां तक हो सके कर्ज से बचना चाहिए। यदि आपने घर खरीदने के लिए या फिर गाड़ी या दूसरी जरूरी चीजों को खरीदने के लिए कर्ज लिया है. किसी कारण से ऐसी परिस्थिति बन गई है जिससे आपको कर्ज चुकाने में परेशानी आ रही है या कर्ज की वजह से आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी चल रही है तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं, जिससे आप जल्द ही कर्ज से मुक्त हो सकते हैं…क्या आप भी कर्ज से हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय आपको जल्द देगा राहत

ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में जाकर करें पूजा
यदि आप कर्ज से ज्यादा परेशान हैं तो विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में पीली पूजा कर ऋणों से मुक्ति पा सकते हैं। पीला पूजा से तात्पर्य पीले वस्त्र में चने की दाल, पीला पुष्प, हल्दी की गांठ और थोड़ा सा गु़ड़ बांधकर जलाधारी पर अपनी मनोकामना के साथ अर्पित करना है। शहर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित यह मंदिर मोक्षदाईनी क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है।

108 बार करें जप
बार-बार कर्ज उतारने के बाद आप पर फिर कर्ज चढ़ जाता है तो आप शिवजी पर गन्ने का जूस चढ़ाएं और ऊँ नमः शिवाय या फिर महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप 108 दिन तक करें। साथ ही भगवान को अपनी समस्या भी बताएं। ऐसा करने से धीर-धीरे आपका सारा कर्ज उतर जाएगा।

पीपल को बताएं परेशानी
कर्ज की चिंता से आप ज्यादा परेशान हैं तो शनिवार की रात जहां पीपल का पेड़ हो, वहां आटे का चौमुखी दीपक में सरसों का तेल डालकर, उसे पीपल के नीचे जला दें। साथ ही कर्ज से परेशान वाली बात पीपल के पेड़ को बता दें। ऐसा करने से आपको कर्ज से जल्द राहत मिलेगी।

हनुमानजी की करें पूजा
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आप 21 शनिवार तक हनुमान मंदिर में जाकर 11 बार हनुमान चालिसा का श्रद्धा पूर्वक पाठ करें। इससे ना सिर्फ आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी बल्कि आपके व्यवसाय में भी उन्नति होगी।

लक्ष्मीजी से पाएं आशीर्वाद
कर्ज से राहत पाने के लिए लक्ष्मीजी को सफेद चीज जैसे चावल से बनी खीर और दूध से बने पकवानों का भोग लगाएं। गृह लक्ष्मी, माता या घर की सबसे बड़ी स्त्री को भी आदर देते हुए सबसे पहले उन्हे ही प्रसाद खिलाएं और उसके बाद आप प्रसाद खाएं। धीरे-धीरे आपका पूरा कर्ज उतर जाएगा और आपके घर कभी पैसे की कमी नही होगी। याद रखिए जिस घर में महिलाओं की इज्जत होती हैं वहां पैसे की कमी नहीं होती इसलिए व्यवहार भी बदलें।

मसूर की दाल करें दान
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आप हर रोज लाल मसूर की दाल का दान करें। इससे धीरे-धीरे कर्ज कम होने लगता है। साथ ही मंगलवार को शिवलिंग पर मसूर की दाल और जल अर्पित करें और ऊँ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम: का जाप करें।

Back to top button